Wednesday, July 15, 2020

रोचक तथ्य

🍷शराब के बारे में रोचक तथ्य🍷》》》》》》》》


                        ✍✍✍✍✍✍✍

बड़ी ही अजीब बात हैं कि पहली बार की शराब कोई खरीदकर नही पीता. कोई न कोई दानी पिला ही देता हैं. हमारे भारत में तो बिना दारू के शादी भी अधूरी हैं. मैं पहले ही साफ़ कर दूं कि किसी तरह के नशे की लत, अपने और समाज के लिए बुरी होती हैं. नशा चाहे Alcohol का हो या सिगरेट का या तम्बाकू का, खराब ही होता हैं. हम तो कहते हैं इनसे बचकर ही रहें. आज हम आपको शराब से जुड़े ऐसे रोचक तथ्य बताएंगे जो किसी शराबी को भी नही पता होंगे।



1. इस समय भी दुनिया के 5 करोड़ लोगो ने शराब पी रखी हैं।

 
2. शराब पीने के 6 मिनट बाद ही नशा होना शुरू हो जाता हैं।

3. शराब कभी पचती नही हैं बल्कि रक्त वाहिनाओं द्वारा सीधी सोख ली जाती हैं।

4. 15 साल से कम की आधी दुनिया ये दावा करती हैं कि उसने कभी दारू नही पीया।

5. शराब आपको कुछ भूलने नही देती लेकिन बहुत ज्यादा पी लेने के बाद आप कुछ नया याद नही कर सकते।

 
6. प्रत्येक रशियन हर साल 18 litres शराब पीता हैं जो कि हानिकारक मात्रा की दोगुनी हैं।

7. नीली आँखो वाले लोग ज्यादा नशा सह सकते हैं।

8. तंबाकू, शराब से दूर रहकर कैंसर का खतरा 30% तक कम किया जा सकता हैं।

9. दुनिया की सबसे Strong beer में 67.5% Alcohol होती हैं।

10. Amsterdam में गलियां साफ करने वाले लोगो को हर दिन सैलरी के तौर पर 5 बीयर, 10 यूरो और थोड़ा तंबाकू दिया जाता हैं।

11. मध्य युग में Beer पानी से ज्यादा प्रयोग की जाती थी।

12. प्रोफेशनल शूटिंग करने से पहले थोड़ी शराब पी लेने से आपका निशाना ज्यादा सटीक लगता हैं।

13. 19वीं सदी में हजारों अमेरिकी स्कूलों में ये सिखाया जाता था कि Alcohol को एक बार चखने से आप अंधे या पागल हो सकते हैं।

14. आज तक किसी के खून में 91% Alcohol दर्ज की गई हैं जो वैध ड्रिंक से 11 गुणा ज्यादा हैं।

15. जब शराब Straight-sided ग्लास में डाली जाती हैं तो लोग धीरे-धीरे पीते हैं लेकिन जब Curved-sided ग्लास में डाली जाती हैं तो लोग जल्दी-जल्दी पीते हैं।

16. 31% Rock stars की मौत Drugs या Alcohol की वजह से हुई हैं।

17. सभी देशो के Top 100 गानों में से 20 Alcohol के हैं।

18. Alexander the great ने एक बार अपने सैनिकों के बीच पीने की प्रतियोगिता करवाई थी. जब तक यह खत्म हुई तब तक 42 लोग Alcohol की वजह से मारे जा चुके थे।

19. खाली पेट दारू पीने से 3 गुना ज्यादा नशा होता हैं।

20. भोजन के साथ Alcohol पीने से नशा देर से होता हैं।

21. शराब का नशा आदमी और औरत पर अलग-अलग होता हैं।

22. कुछ लोग सोचते हैं कि Alcohol पीने से शरीर का तापमान बढ़ता हैं लेकिन असल में ये घटता हैं।

23. अधिक सब्जियों और फलों में थोड़ा बहुत नशा होता हैं।

24. शैंपेन की बोतल का प्रेशर 90 पाउंड प्रति वर्ग इंच होता हैं यह गाड़ियों के टायर के प्रेशर से 3 गुना अधिक होता हैं।

25. शैंपेन की एक बोतल में लगभग 5 करोड़ बुलबुले होते हैं।

26. एक बोतल Wine बनाने के लिए 600 अंगूर चाहिए।

27. अमेरिका का राष्ट्रगान एक Alcohol के गानें की tune पर लिखा गया हैं।

28. Original Thermometers में mercury नही Brandy (ब्रांडी) भरी होती हैं।

29. शराब की वजह से हर 10 second में एक आदमी की मौत होती हैं।

30. आदमी को जीने के लिए 13 minerals की जरूरत होती हैं ये सभी शराब में मिलते हैं।

31. गर्भावस्था में शराब पीने से बच्चे को 428 तरह के रोग हो सकते हैं।

👉32. नशे में क्यों बहकते हैं लोग ?


कुछ लोगों का ब्रेन बहुत जल्द ही किसी वस्तु के प्रभाव में आ जाता है। एल्कोहल मस्तिष्क में एक रासायनिक स्विच की तरह व्यवहार करता है, जो हमारी स्मरणशक्ति को इनकोड करता है जिसके संपर्क में आते ही इंसान अपनी बातों को रिकॉल करता है और उसकी जुबान पर वो सबकुछ आ जाता है जो शायद अपने दिल में छुपा कर रखता हैं।



रोचक तथ्य



परमाणु बम, एटम बम,न्यूक्लियर हथियार के बारे में रोचक तथ्य 》》》》》


                      ✍️✍️✍✍✍✍✍✍

☞परमाणु बम के विस्फोट का फोटो हमने हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले की भयानक जानकारी पेश की थी. किए हुए वादे के अनुसार आज मैं आपको एटम बम, परमाणु बम, न्यूक्लियर वैपन्स, नाभिकीय हथियार etc. सबके बारे में डिलेट में जानकारी और कुछ खौफनाक सवालों के जवाब देने वाला हूँ।



1. परमाणु बम की ताकत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि यदि 15 किलोटन के 100 परमाणु बमों का इस्तेमाल धरती पर हो जाए तो आसमान में काला धुंआ छा जाएगा, सूरज की रोशनी ठीक से धरती पर नही पहुंच पाएगी, आधी ओजोन लेयर खत्म हो जाएगी और ऐसी बीमारियों का जन्म हो जाएगा जिनकी हम कल्पना भी नही कर सकते।


2. परमाणु बम का आविष्कार द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मैनहट्टन प्रोजेक्ट में काम करने वाले वैज्ञानिकों द्वारा किया गया था. ‘Robert Oppenheimer’ इस प्रोजेक्ट के डाॅयरेक्टर थे इन्हें ‘परमाणु बम का पिता’ भी कहा जाता है।

 
3. पहला परमाणु बम परीक्षण 16 July, 1945 को सुबह साढे पांच बजे न्यू मैक्सिकों के अलमोगार्डो में किया गया था. इस बम को ‘The Gadget’ नाम दिया गया था. इसमें 20 किलोटन TNT का प्रयोग किया गया था जिससे धमाका होने पर 600 मीटर ऊंची मशरूम जैसी आकृति बनी थी. यानि एफिल टॉवर से दोगुनी ऊंची।


4. जो मिसाइल परमाणु हथियारों को ले जाने का कार्य करती है उनकी स्पीड 7 किलोमीटर प्रति सेकंड होती है. यानि, 400km/minute. जिसका मतलब है दिल्ली से लाहौर सिर्फ एक मिनट में।


5. इस समय दुनिया के नौ देशों के पास लगभग 14,900 से ज्यादा परमाणु हथियार है. इनमें से 93% रूस और अमेरिका के पास है. ये पूरी मानव जाति को कई बार खत्म करने में सक्षम है।


6. किसी और देश के मुकाबले रूस के पास सबसे ज्यादा लगभग 7000 परमाणु बम है. इसके बाद अमेरिका (6800), फ्रांस (300), चीन (260), इंग्लैड (215), पाकिस्तान (120-130), भारत (110-120), इजरायल  (80) और नार्थ कोरिया (10 से कम) का नंबर आता है।


7. न्यू मैक्सिकों में जहाँ दुनिया के पहले परमाणु बम का परीक्षण किया गया था आज उस जगह पर परमाणु बम संग्रहालय बना हुआ है. ‘ट्रिनिटी साइट’ नाम से मशहूर यह म्यूजियम साल में केवल 12 घंटे खुलता है. एक बार अप्रैल के पहले शनिवार को और एक बार अक्टूबर के पहले शनिवार को. इसकी खुलने की टाइमिंग 8am से 2pm है।


8. 1950 के आस-पास परमाणु बमों का परीक्षण करना ‘लाॅस वेगास’ शहर के पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन गया था. मेन सिटी से 80 किलोमीटर दूर ये परीक्षण किए जाते थे. पूरे शहर में परमाणु बम की मशरूम जैसी आकृति देखकर पार्टियाँ मनाई जाती थी. इसके चलते लाॅस वेगास शहर को ‘Atomic City’ भी कहा जाने लगा था।


9. अमेरिका परमाणु हथियार बनाने वाला पहला देश है. यह एकमात्र ऐसा देश भी है जिसने युद्ध के लिए परमाणु बम का इस्तेमाल किया है. यह अकेला अपने परमाणु हथियारों पर सभी देशों द्वारा मिलाकर किए गए कुल खर्च से भी ज्यादा खर्च करता है।


10. शीत युद्ध के दौरान अमेरिका ने एक एटम बम चंद्रमा  पर गिराने की भी सोची थी ताकि वे अपनी सेना की शक्ति का प्रदर्शन कर सके।


11. 1958 में, संयुक्त राज्य अमेरिका का एक न्यूक्लियर बम जाॅर्जिया के समुंद्र तट पर खो गया था. यह 2016 में कुछ पर्यटक गोतोखोरों को मिल गया. उन्होनें तुरंत 911 पर काॅल करके इस 3.9 मेगाटन के बम को डिफ्यूज करवा दिया।


12. 5,00,00,00,000 किलोग्राम के परमाणु बम में इतनी विस्फोटक शक्ति होती है जितनी पूरे दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान प्रयोग की गई थी।


13. एक बड़े पैमाने की परमाणु लड़ाई होने से 150 मिलियन टन धुंआ वातावरण में फैल जाएगा. जिसकी वजह से शीत युग से भी अधिक ठंड हो जाएगी।


14. सीटी स्कैन कराने से आपके शरीर पर रेडियोएक्टिव रेडिएशन का उतना ही प्रभाव पड़ता है जितना हिरोशिमा विस्फोट के समय डेढ किलोमीटर दूर खड़े आदमी के शरीर  पर पड़ा था. एक सीटी स्कैन से हमारे शरीर में 1-10 millisieversts तक रेडिएशन पहुंचती है।


15. धरती पर कुछ ऐसे जीव भी है जिन पर परमाणु बम का बहुत कम प्रभाव पड़ेगा. इस लिस्ट में सबसे ऊपर नंबर आता है कॉक्रोच का. ऐसा माना जाता है कि हिरोशिमा में जहां बम गिरा था, वहां से कुछ ही दूरी पर कॉक्रोच जिंदा मिले थे. क्योंकि कॉक्रोच इंसानों से कई गुना रेडिएशन को बड़ी आराम से सह लेते हैं. कॉक्रोच के बाद जो बच सकता है, वह है चींटी।


16. परमाणु बम से बचने के उपाय यही है कि इनका असली हमला शहरों पर होगा, ऐसे में माना जाता है कि कुछ कम जनजाति वाली जगहों पर बम का असर देखने को नहीं मिलेगा. इस सूची में स्विट्ज़रलैंड, न्यूजीलैंड, भूटान, चिली, आइस्लैण्ड, आयरलैंड जैसे देश आते हैं. इन देशों में जनसंख्या कम है, सबसे अहम बात यह है कि यह देश पहाड़ो से भरे हैं,
इसलिए लोग पहाड़ो में जाकर शरण ले सकते हैं. उम्मीदें तो कम है, फिर भी इन देशों में कुछ की जान शायद बच जाए।


17. भारत परमाणु समपन्न देश बना था 11 मई 1998 को दोपहर 3:45 बजे. जब पोखरण में सफलतापूर्वक 3 बम टेस्ट किए किए गए. आपको बता दें कि अमेरिका जैसे देश नहीं चाहते थे कि परमाणु बम भारत कभी बनाए. लेकिन भारत ने दुनिया के ऊपर से होकर परमाणु हथियार बनाए जिसके बाद अमेरिका ने भारत पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए थे. इस पर जॉन अब्रहिम की एक फिल्म भी है: पोखरण।


☞परमाणु बम कितनी range तक आवाज पैदा कर सकते है ?

18. परमाणु बम इतनी आवाज पैदा कर सकते है कि हमारे कानों के पर्दे फट जाए. परमाणु विस्फोट की तरंगे सुपरसोनिक होती है. यदि आप हमले वाली जगह पर ठीक बीच में खड़े हो तो धमाके की आवाज सुनने से पहले ही आपकी मौत हो जाएगी. परमाणु बम 240 से 280 dB range तक की आवाज पैदा कर सकते है जबकि इंसान के कान सिर्फ 120 dB तक की आवाज सुन सकते है. धरती पर सबसे ज्यादा आवाज परमाणु बम ही करते है इसके बाद ज्वालामुखी का नंबर आता है।


☞क्या परमाणु बम भी Expire होते है ?


19. हाँ, परमाणु बम भी एक्सपायर होते है. लगभग सबकुछ जो मानव निर्मित है उसकी एक समय सीमा होती है. परमाणु बमों की समाप्ति तारीख इस चीज पर निर्भर करती है कि इसमें किस पदार्थ का प्रयोग किया गया है. इसमें प्रयोग किए गए पदार्थों को हाफ लाइफ के बाद बदलना होता है जैसे ट्रिटियम की हाफ लाइफ 12.3 साल, प्लूटोनियम की 24,100 साल, यूरेनियम की 4 अरब साल और थोरियम की 14 अरब साल होती है. समय-समय पर कुशल इंजीनियर इन्हें देखते रहते है और जिस चीज में थोड़ा-सा भी डिफेक्ट मिलता है उसे बदल देते है।


☞यदि पानी के अंदर एटम बम फोड़ दिया जाए तो क्या होगा ?



20. पानी की सत्तह के नीचे होने वाले परमाणु विस्फोट को “UNDEX” कहा जाता है. पानी के भीतर परमाणु बम का प्रभाव कितना होगा ये कई चीजों पर निर्भर करता है, जिसमें विस्फोट से दूरी, विस्फोट की ऊर्जा, विस्फोट की गहराई और पानी की गहराई शामिल है. यदि पानी में परमाणु बम फोड़ दिया जाए तो आसपास के सारे तटीय जीव मर जाएंगे और काफी रेडियोधर्मी तत्व पानी में मिल जाएंगे. पानी के अंदर विस्फोट से उठने वाली तरंगे और सुनामी या भूकंप के दौरान उठने वाली तरंगे अलग-अलग होती है।

☞यदि आइंस्टीन पैदा नही होते तो क्या फिर भी हमारे पास परमाणु हथियार होते ?



21. परमाणु बम की खोज किसने की या परमाणु बम किसने बनाया इसका जिक्र हम 2nd प्वॉइंट में कर चुके है अब बात करते है अल्बर्ट आइंस्टीन की. अगर बीसवीं सदी के सबसे प्रसिद्द वैज्ञानिक आइंस्टीन कभी जन्मे ना होते तो हमारे पास परमाणु हथियार नही रहते, यह केवल एक मिथ है. क्योंकि विकास कभी रूकता नही है. आइंस्टीन को अगर हम किसी भी तरीके से इतिहास से गायब कर दें तो बहुत कम नाभिकीय हथियार प्रभावित होंगे क्योंकि वे नाभिकीय हथियारों के कोई मुख्य कर्ता-धर्ता नहीं थे. ये मिथ इसलिए पैदा हुआ, क्योंकि उस समय आइंस्टीन की इक्वेशन E=mc2 ज्यादा प्रसिद्ध थी और ज्यादातर लोग इसी सूत्र को नाभिकीय हथियारों को बनाने में मुख्य मानने लगे थे. उन्होनें ऊर्जा के बारे में जरूर लिखा परन्तु निर्मित करने की थ्योरी नहीं दी जिससे स्पष्ट है कि नाभिकीय हथियारों के उत्पादन से उनका कोई भी सीधा रिश्ता था ही नहीं।







thanks for reading..........

रोचक तथ्य



हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बमों के बारे में जानकारी》》》》》


                            ✍✍✍✍✍️✍️

जब 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया गया था तब इसकी बात पूरी दुनिया में चली थी. सब कह रहे था गलत किया, लेकिन अमेरिका कह रहा था ठीक किया. खैर छोड़िए, आज हम इस हमले की पूरी जानकारी रोचक तथ्यों के माध्यम से बताएगे।



1. पहला परमाणु बम 6 अगस्त, 1945 को सुबह सवा आठ बजे हिरोशिमा पर और दूसरा इसके ठीक तीन दिन बाद, 9 अगस्त को नागासाकी पर गिराया गया था. इसके बाद से आज तक हमले के लिए दोबारा परमाणु हथियार का इस्तेमाल नही हुआ।


2. हिरोशिमा पर बम गिराए जाने का फैसला बम गिरने से सिर्फ एक घंटा पहले लिया गया था।

 

3. हिरोशिमा पर गिराए गए बम का नाम “Little Boy” था. इसका वजन करीब 4000 किलो और लंबाई 10 फीट थी. इसमें यूरेनियिम की मात्रा 65 किलो थी, लेकिन जो विस्फोट हुआ वह सिर्फ 0.7g यूरेनियम की वजह से हुआ. यानि जिस पदार्थ की वजह से विस्फोट हुआ उसका वजन एक आलपिन या डाॅलर के नोट के बराबर भी नही था।


4. नागासाकी पर गिराए गए बम का नाम “Fat Man” था. इसका वजन करीब 4500 किलो और लंबाई 11.5 फीट थी. इसमें 6.4 किलो प्लूटोनियम का प्रयोग किया गया था जो यूरेनियम से कही ज्यादा शक्तिशाली था।

5. नागासाकी पर गिराए जाने वाला बम पहले जापान के कोकुरा शहर पर गिराया जाना था लेकिन उस समय कोकुरा शहर का मौसम साफ नही था और बादल भी घने थे इसलिए अमेरिकी सेना ने बम नागासाकी पर ही गिरा दिया. यही बम क्योटो शहर पर गिराने का भी प्लान बनाया गया था. लेकिन युद्ध के सेक्रेट्री हेनरी स्टिमसन ने इसे बदलवा दिया क्यूंकि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ यहाँ पर हनीमून मनाया था और उनकी कई यादें इस शहर से जुडी हुई थी।

6. हिरोशिमा पर जो बम गिराया गया उसे ले जाने वाले विमान का नाम “Enola Gay” था. इस विमान में साइनाइड की 12 गोलियाँ भी रखी गई थी, ताकि यदि मिशन फेल हो जाता है तो सारे ऑफिसर उन्हें खा लें. जिस विमान से दूसरा बम गिराया गया उसका नाम “Bockscar” था।
 
7. बम गिरने की वजह से हिरोशिमा और नागासाकी के करीब 2,46,000 लोग मारे गए थे. लगभग 1 लाख लोग तो बम गिरते ही मारे गए थे और बाकी के अगले कुछ सालों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से मर गए।

8. हिरोशिमा हमले के समय बम फटने वाली जगह का तापमान 3,00,000°C और उसके नीचे जमीन का तापमान लगभग 4,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो स्टील को पिघलाने के लिए काफी होता है. इस हमले से 1005 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली थी और 10 वर्ग किलोमीटर में गहरे गढ्ढे बन गए थे और 500 मीटर तक 19 tons per square inch का प्रेशर create हुआ था. यह किसी भी विशाल बिल्डिंग को हवा में उड़ाने के लिए काफी था।

9. नागासाकी और हिरोशिमा आज रेडियोएक्टिव फ्री है। क्योंकि दोनो परमाणु बम जमीन से कुछ सौ फीट की ऊंचाई पर हवा में फटे थे।

10. हिरोशिमा हमले के एक महीने बाद शहर में एक चक्रवात आया था जिसका वजह से 2000 और लोग मारे गए।

11. हिरोशिमा बम हमले में एक दर्जन अमेरिकी भी मारे गए थे, ये बात अमेरिका को 1970 में पता चली।

12. हिरोशिमा पर हमले के बाद एक पुलिसवाला नागासाकी गया था और वहाँ की पुलिस को हमले के लिए सचेत कर दिया इसका रिजल्ट ये रहा, कि नागासाकी परमाणु हमला में एक भी पुलिस वाले की मौत नही हुई।

13. शिकेगी तनाका (Shikegi Tanaka) जो हिरोशिमा हमले के समय 13 साल का था, उसने विस्फोट को 20 मील दूर से देखा था. परमाणु हमले से बचा हुआ यह आदमी छः साल बाद 1951 में बोस्टन गया और वहाँ मैराथन जीतकर दिखाई।

14. सुतोमो यामागुच्ची दोनो बम हमलों से पीड़ित व्यक्ति था. दरअसल हुआ ये कि जब हिरोशिमा पर बम गिरा तब वो यही था फिर वो अपने गाँव नागासाकी चला गया फिर वहाँ पर भी बम गिरा दिया गया. लेकिन ये इतना भाग्यशाली था कि दोनों बार बच गया. इसकी मौत 2010 में पेट के कैंसर से हुई।

15. हिरोशिमा और नागासाकी पर बम गिराने से पहले अमेरिका ने जापान पर 49 बम अभ्यास के तौर पर गिराए थे. जिसमें 400 लोगो की मौत और 1200 लोग घायल हुए थे।

16. नागासाकी परमाणु हमले के छः दिन बाद जापान के राजा हिरोहित्तो (Hirohito) ने अमेरिकी सेना के सामने आत्म समर्पण कर दिया. यह घोषणा रेडियों पर की गई थी और ज्यादातर जापानियों ने उसकी आवाज पहली बार सुनी थी. अगर जापान सरेंडर नही करता तो अमेरिका ने 19 अगस्‍त को एक और शहर पर परमाणु बम गिराने की योजना बनाई थी।

17. अमेरिका ने आज तक परमाणु हमलों के लिए जापान से माफी नही मांगी. बराक ओबामा पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति है जिसने हमले के 71 साल बाद हिरोशिमा की यात्रा की।





thanks for reading...........

रोचक तथ्य

तानाशाह किम जोंग उन के बारे में रोचक जानकारियां

    
                   
                    

                              ✍✍

दुनिया के सबसे रहस्यमई देश उत्तर कोरिया के सबसे क्रूर शासक किम जोंग उन के बारे में आज भी एक रहस्य बरकरार है परंतु कुछ समय से सत्ता संभालने के बाद किम जोंग उन के बारे में सामान यूरोपीय एवं अमेरिकी पत्रकारों तथा खुफिया सूचनाओं के माध्यम से समान जानकारियां प्राप्त हुई है | जिसके बारे में जानकर तमाम लोग हैरत में डूब जाएंगे | किम जोंग उन एक ऐसा क्रूर शासक है जिसने अपनी प्रेमिका को मरवा दिया और अपने चाचा को भी सजा ए मौत दिया |

☞मैंने किम जोंग उन के बारे में ऐसी ही रोचक जानकारियों का एक संग्रह तैयार किया है जो आज आपके साथ शेयर कर रहा हूं |

☞किम जोंग उन दुनिया में किसी देश के सबसे कम उम्र के शाषक हैं, माना जाता है कि 8 जनवरी, 2016 को वह 33 साल के हो गए हैं – लेकिन कोई भी वास्तव में उनकी असली उम्र नहीं जानता है।

 ☞वह अपने दिवंगत पिता किम जोंग इल (Kim Jong-Il) और उसकी दूसरी पत्नी को यंग ही (Ko Young Hee) से पैदा हुए थे

 ☞वह तीन बच्चों में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि एक बड़े भाई किम जोंग-चुल (Kim Jong-chul) और एक छोटी बहन किम जोंग यो (Kim Yo-jong) बुलाया आह्वान किया है।

 ☞किसी औपचारिक सैन्य प्रशिक्षण के बावजूद, किम जोंग उन (Kim Jong-un) दुनिया में सबसे बड़ी सेनाओं में से एक के प्रमुख है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, उत्तर कोरिया के पास 12 लाख कर्मियों का अनुमानित सक्रिय सैन्य बल है।

☞किम जोंग उन (Kim Jong-un) के प्रारंभिक जीवन पर पुख्ता जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं पर माना जाता है की उन्होंने स्विट्जरलैंड में अपनी शिक्षा पाई है और उन्हें विदेशों में देखने का दावा भी किया गया है।

☞रिपोर्टों के अनुसार, वह बर्न, स्विट्जरलैंड के पास एक निजी अंग्रेजी मीडियम के इंटरनेशनल स्कूल में थे।

☞उत्तर कोरियाई चौकड़ी Moranbong बैंड कथित तौर पर किम जोंग उन (Kim Jong-un) द्वारा चुना गया उत्तर कोरिया के पहला महिला बैंड बनाने के लिए।

☞अफवाह है की उसने अपनी पूर्व प्रेमिका गायिका Hyon Song -Wyol को मरवा दिया था जब वह 2014 में टेलीविजन पर दिखाई दी थी।

☞किम जोंग उन (Kim Jong-un) ने “Pleasure Squad” नामके एक सीक्रेट दस्ते का गठन किया है जिसमे 13 साल की कुवारी लड़कियों को शामिल किया जाता है | लड़कियों को कथित तौर पर सैनिकों द्वारा यादृच्छिक चुना जाता है – कभी कभी अपने ही स्कूल से – और कभी उत्तर कोरिया के अभिजात वर्ग से जिन्हें कुछ समय के लिए सैन्य सेवा करने के लिए मजबूर किया जाता है।

☞कुछ लोग मानते हैं की Kim Jong-un’s secret “Pleasure Squad” में उनके सेक्स और अय्याशियों के लिए पूरे देश से खूबसूरत वर्जिन लड़कियों को उठाते है जो किम को संतुष्ट करती हैं और कुछ सालों बाद उन्हें वापस अपने परिवार में भेज दिया जाता है |

☞उत्तर कोरिया का संविधान लोकतांत्रिक मतदान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करता है, भले ही इसे पालन नहीं किया जाता है।

☞उत्तर कोरिया में मतदान होता है पर उन पर केवल एक ही विकल्प होता है वह है किम जोंग उन (Kim Jong-un)।

☞कई सालों तक दुनिया के पास किम जोंग उन (Kim Jong-un) की सिर्फ एक ही तस्वीर मौजूद थी जो 11 साल की उम्र में लिया गया था।

☞रिपोर्टों के अनुसार, किम एरिक क्लैप्टन के एक प्रशंसक है। एरिक क्लैप्टन पैट्रिक, एक ब्रिटिश रॉक और ब्लूज़ गिटारवादक, गायक, गीतकार हैं।

☞वर्ष 2013 में किम जोंग उन (Kim Jong-un) को एक निजी मलेशियन विश्वविद्यालय द्वारा अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

☞किम जोंग इल के पूर्व निजी सचिव के अनुसार, किम जोंग उन (Kim Jong-un) हमेशा अपने पिता का प्रिय था और इस कारण उनका उत्तराधिकारी भी हो गया।

 ☞लोगों के द्वारा उसे, “Yŏngmyŏng-Han Tongji” नाम से पुकारा जाता है जिसका मतलब है “काबिल कॉमरेड”।

 ☞अपने पिता की मृत्यु के बाद सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के संपादकीय में कहा, “We vow with bleeding tears to call Kim Jong-un our supreme commander, our leader. मतलब “हम रक्ताश्रुओं के साथ प्रतिज्ञा करते हैं की किम जोंग उन (Kim Jong-un) हमारे सर्वोच्च कमांडर और लीडर हैं।”

☞उनके लिए एमेंटल चीज़ (Emmental cheese), या स्विस पनीर का विशाल मात्रा में आयात किया जाता है, ताकि वह अपने पसंद का खाना खा सकें।

☞किम जोंग उन (Kim Jong-un) कथित तौर पर मधुमेह सहित स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त है।

☞2015 में दक्षिण कोरिया के अनुसार किम जोंग उन (Kim Jong-un) का वजन 130kg है।

Current Affairs MAY 2020 (day by day)

CURRENT AFFAIRS MAY  2020                (Day by day)》》》》》》



✅करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 05 मई 2020


👉

• आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत को जितने स्थान पर रखा गया है- तीसरा



• हाल ही में जिस अनुभवी बल्लेबाज को न्यूज़ीलैंड का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है- रॉस टेलर

• हाल ही में जिस राज्य के चाक-हाओ  (Chak-Hao) अर्थात काले चावल को 'भौगोलिक संकेतक' (GI) का टैग दिया गया- मणिपुर



• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कम से कम 120 दिनों के रोजगार की गारंटी देने वाली मुख्यमंत्री शहरी रोज़गार गारंटी योजना लांच की है- हिमाचल प्रदेश

• केंद्र सरकार द्वारा 04 मई 2020 तक जितने राज्यों को ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना के साथ जोड़ा गया है-17



• पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 संकट को कवर कर रहे पत्रकारों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का जितने लाख रुपये तक का जीवनबीमा कराने का ऐलान किया है-10 लाख रुपये



• विश्व ऐंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने डोप टेस्ट में फेल होने पर भारतीय डिस्कस थ्रोअर संदीप कुमारी पर जितने साल का प्रतिबंध लगा दिया है-4 साल



• राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने हाल ही में कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से एक साल के लिए टले टोक्यो ओलंपिक की तारीखों से टकराव से बचने के लिए राष्ट्रमंडल युवा खेल 2021 के बजाय जिस साल में होंगे-2023

• विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस जिस दिन मनाया जाता है-03 मई




• वह देश जो इस साल के अंत तक आर्कटिक जलवायु और पर्यावरण की निगरानी हेतु अपना पहला आर्कटिक-एम उपग्रह लॉन्च करेगा- रूस


✅करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 06 मई 2020

👉



• वह संस्था जिसने हाल ही में उच्च संक्रमण क्षेत्रों के तेजी से और रासायनिक मुक्त कीटाणुशोधन हेतु एक अल्ट्रा वायलेट (यूवी) कीटाणुशोधन टॉवर विकसित किया है- डीआरडीओ

• कोरोना वायरस के बीच लोगों को मुफ्त और कैशलेस बीमा कवर प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य जो है- महाराष्ट्र



• जिस कश्मीरी उत्पाद को हाल ही में जीआई टैग प्राप्त हुआ है- केसर

• देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के नए चेयरमैन जिसे नियुक्त किया गया है- श्रीकांत माधव वैद्य

• कांग्रेस के जिस वरिष्ठ नेता को लोकसभा में लोक लेखा पर संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है- अधीर रंजन चौधरी



• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने कहा कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला पाया गया है-असम

• भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में अस्थिर वित्तीय स्थिति के मद्देनज़र जिस बैंक के लाइसेंस को रद्द कर दिया है- सीकेपी सहकारी बैंक

• जिस भाषा के मशहूर कवि और प्रोफेसर के.एस. निसार अहमद का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- कन्नड़



• हाल ही में जिस राज्यों में COVID-19 संक्रमण को रोकने के लिये ठीकरी पहरा का उपयोग किया जा रहा है-पंजाब एवं हरियाणा

• केंद्र सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जितने रुपये की दूसरी किस्त को मंजूरी दे दी है-500 रुपये।



✅करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 08 मई 2020



• केंद्र सरकार ने आर्थिक मामलों के जिस सचिव को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त किया है- तरुण बजाज

• वह राज्य सरकार जिसने हाल ही में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण परेशान लोगों को राहत देने के लिए 1,610 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की- कर्नाटक



• हाल ही में जिस योजना के अंतर्गत 39 करोड से अधिक लोगों को 34 हजार आठ सौ करोड रुपये की वित्तीलय सहायता दी गई- प्रधानमंत्री गरीब कल्याभण योजना

• अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय मूल की जिस अमेरिकी नागरिक को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में अपने दूत पद के लिए नामित किया है-मनीषा सिंह

• भारत ने हाल ही में जिस देश के लिए 2.50 मीट्रिक टन हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) की मंजूरी दे दी है- मेक्सिको



• हाल ही में जिस देश ने हैनान प्रांत के दक्षिणी द्वीप से एक अंतरिक्ष रॉकेट ‘द लांग मार्च 5बी’ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया- चीन

• नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत कार्यरत नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने हाल ही में जिस नामक एक पोर्टल लॉन्च किया है- गरुड़

• आंध्र प्रदेश के जिस शहर में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में 07 मई 2020 को सुबह गैस रिसाव होने से एक बड़ा हादसा हो गया- विशाखापट्टनम



• वह देश जिसके खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख मुस्तफा अल- काधेमी ने हाल ही में देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली- इराक

• सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस जिस दिन मनाया जाता है-7 मई।


✅करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 09 मई 2020


• हाल ही में जिसने श्रम ब्यूरो के नए महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया- डीपीएस नेगी

• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने ‘आयुष कवच’ नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है, जिसे आयुष मंत्रालय विकसित किया गया है- उत्तर प्रदेश

• केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में कहा कि सरकार अगले जितने वर्षों में राजमार्गों के निर्माण पर 15 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रही है- दो

• रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य इंजीनियरिंग सेवा में जितने पदों को समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है-9,304

• केंद्र सरकार के अनुसार, विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए जिस मिशन के तहत 7 से 13 मई के दौरान 64 उड़ानें संचालित की जायेंगी- वंदे भारत मिशन

• हाल ही में भारत सरकार द्वारा जिस राजनयिक को संयुक्त राष्ट्र में अपने स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है- टी एस तिरुमूर्ति

• हाल ही में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा एकीकृत मृदा पोषक तत्त्व प्रबंधन के लिये जिस जागरूकता अभियान के माध्यम से कृषक आंदोलन का आह्वान किया गया है- मिशन मोड

• हाल ही में जिस संस्था द्वारा प्रकाशित ‘लॉस्ट एट होम’ (Lost at Home) रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में लगभग 33 मिलियन लोगों का आंतरिक रूप से विस्थापन हुआ है- संयुक्त राष्ट्र बाल कोष

• हाल ही में अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने फोर्ब्स इंडिया बिलियनयर्स लिस्ट 2020 जारी की है. इस लिस्ट में पहले स्थान पर यह है- मुकेश अंबानी

• संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने राष्ट्रीय सद्भावना दूत के रूप में जिस अभिनेत्री का कार्यकाल दो साल और बढ़ा दिया है- दीया मिर्जा


16 May Current Affairs 》》》



Q.1. भारतीय रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करने के लिए कौन सा एप्स रखना अनिवार्य किया है ?
Ans. -  आरोग्य सेतु App 
Q.2. राजस्थान की किस फिल्म को "दादा साहब फिल्म फेस्टिवल"  के 40 वें संस्करण मैं बेस्ट म्यूजिक का अवार्ड मिला है ?
Ans. - चिड़ी बल्ला 
Q.3. हाल ही में कोविड-19 के 25000 प्रतिदिन टेस्ट करने का लक्ष्य किस राज्य  रखा है ?
Ans. - राजस्थान ने 
Q.4. किस राज्य के तौलिया रुमाल को GI टैग दिया गया है ?
Ans. -  तेलंगाना
Q.5. हाल ही में कितनी योजनाओं को राजस्थान सरकार द्वारा फ्लैगशिप कार्यक्रम घोषित किया गया है
Ans. - 19 योजनाएं 
Q.6. रेस्टोरेंट भोजनालय , दुकान खोलने का आदेश किस राज्य ने दिए हैं ?
Ans. - राजस्थान ने 
Q.7. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के नए अध्यक्ष कौन बने हैं ?
Ans. - मनोज आहूजा 
Q.8. मनमीत सिंह वालिया का निधन हुआ है वह किस खेल से संबंधित है ?
Ans. -  टेबल टेनिस  
Q.9. किस राज्य सरकार ने स्नेहा पोरोस योजना शुरू की है ?
Ans. - पश्चिम बंगाल 
Q.10. राजस्थान में ऑनलाइन लर्निंग समर फेस्टिवल की शुरुआत कब से की है?
Ans. - 14 May


18 May Current Affairs 》》》


Q.1. हाल ही में विश्व दरसंचार दिवस कब मनाया गया है?
Ans. - 17 May 

Q.2. हाल ही में NADA के अनुशासन पैनल में फिर से किसे शामिल किया गया है ?
Ans. - अखिल कुमार 

0.3. हाल ही में किस देश ने शिंगयुन 201 और 202 नामक दो उपग्रह लांच किये हैं ?
Ans. - चीन

Q.4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू करने की घोषणा की है ?
Ans. - छत्तीसगढ़

Q.5. हाल ही में किसने श्वसन प्रक्रिया में सहायता देने वाला स्वचालित उपकरण सुंदरम वेंटागो विकसित किया है ?
And. - IIT मद्रास 

Q.6. हाल ही में विक्टोरिया फाल्स को फिर से खोला गया है यह किस नदी पर बना है ?
Ans. -  जम्बेजी नदी

Q.7. हाल ही में जारी FRA 2020 के अनुसार वन हानि दर घटकर कितने मिलियन हेक्टेयर हुयी है ?
Ans. - 10

Q.8. हाल ही में जारी लैसेट की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कितने प्रतिशत बच्चों की मौत की बजह माँ का कुपोषण है ?
Ans. - 68% 

Q.9. हाल ही में Giphy का अधिग्रहण किसने किया है ?
Ans. - Facebook 

Q.10. हाल ही में 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला चैम्पियनशिप की मेजबानी कौनसा राज्य करेगा ?
Ans. - उत्तरप्रदेश 


19 May Current Affairs》》》》


Q.1. आत्मनिर्भर गुजरात सहाय योजना के तहत छोटे व्यापारियों को कितने लाख तक का ॠण दिया जाएगा ??
Ans. - 1 लाख तक

Q.2. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया गया है ?
Ans. - 18 May 

Q.3. NABARD ने किस राज्य के लिए 1500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है ?
Ans. - पंजाब

Q.4. हाल ही में राष्ट्रीय प्रवासी सुचना प्रणाली डैशबोर्ड किसने तैयार किया है ?
Ans. - NDMA 

Q.5. हाल ही में वुहान डायरी: डिस्पैचेज प्रॉम ए क्वारंटाइंड सिटी नामक पुस्तक किसने लिखी है ?
 And. - फांग फांग

Q.6. हाल ही में किस राज्य को चक्रवात अम्फन के खिलाफ चेतावनी जारी की है ?
Ans. -  ओडिशा

Q.7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने चरण पादुका पहल की शुरुआत की है ?
Ans. - मध्यप्रदेश 

Q.8. हाल ही में जारी गाइडलाइंस के अनुसार आरोज्ञ सेतु एप के डाटा को कितने दिनों तक रखा जा सकता है ?
Ans. - 180 दिन 

Q.9. हाल ही में बेंजामिन नेतन्याह किस देश के पांचवीं बार प्रधानमंत्री बने हैं ?
Ans. - इजरायल 

Q.10. हाल ही में रक्षा क्षेत्र में FDI को 49% से बढ़ाकर कितना किया गया है ?
Ans. - 74% 


 

20 May Current Affairs 》》》


Q.1. हाल ही में आत्मनिर्भर भारत के लिए कितने गायकों ने मिलकर जयतु जयतु भारतम गीत बनाया है ?
Ans. - 211 
Q.2. हाल ही में PM ई विद्या कार्यक्रम के लिए कितने विश्वविद्यालयों को चुना गया है ?
Ans. - 100
Q.3. हाल ही में किसने बॉल को चमकाने के लिए थूक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है ?
Ans. - ICC 
Q.4.अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने किस बैंक के बोर्ई से इस्तीफा देने की घोषणा की है ?
Ans. - सॉफ्टबैंक 
Q.5. हाल ही में Covid-19 के बाद शुरू होने वाली दुनिया की पहली खेल स्पर्धा कौन बनीं है ?
Ans. - Bundesliga फुटबॉल लीग
Q.6. हाल ही में किसने पब्लिक हेल्थ स्कूल स्थापित करने की घोषणा की है ?
Ans. - दिल्ली विश्वविद्यालय
Q.7. किस राज्य सरकार ने कक्षा 10 की शेष परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है ?
Ans. - मध्यप्रदेश 
Q.8. WHO के 73वें सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया है ?
Ans. - डॉ हर्षवर्धन सिंह ने 
Q.9. हाल ही में परजीवी कवक की एक नयी प्रजाति खोजी गयी है, उसका नाम किसके नाम पर रखा गया है ?
Ans. - ट्विटर 
Q.10. विडियो के जरिए KYC स्वीकार करने वाला पहला बैंक कौन बना है ?
Ans. - Kotak Mahindra Bank 






21 May Current Affairs 》》》


1. हाल ही में विश्व मधुमक्खी दिवस कब मनाया गया है ? 👉 20 May ।

2. हाल ही में अपना देश भारत किस के कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना गया है ? 👉 WHO. 

3. हाल ही में कौनसा केंद्र शासित प्रदेश कोरोना मुक्त घोषित किया गया है ? 👉 लद्दाख ।

4. हाल ही में गोविंद राजुलु चिन्टाला किस बैंक के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं ? 👉 NABARD.

5. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री थॉमस थबेन ने इस्तीफा दिया है ? 👉 लेसोथो ।

Q.6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने RTI हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ? 👉 पंजाब ।

7. हाल ही में किसने WHO को 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद का एलान किया है ? 👉 चीन ।

8. हाल ही में किस देश ने अपने नए मानचित्र में कालापानी क्षेत्र पर अपना दावा किया है ? 👉 नेपाल ।

9. हाल ही में G-20 वर्चुअल व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया है ? 👉 पीयूष गोयल ।

10. हाल ही में National Test Abhyas मोबाइल एप किसने लांच किया है ? 👉 मानव संसाधन मंत्रालय ।

11. हाल ही में साल 2019 का अलेक्जेंडर डेलरिम्पल अवार्ड किसने जीता है ? 👉 विनय बधवार ।





22 may Current Affairs 》》》


1. हाल ही में आतंकवादी विरोधी दिवस कब मनाया गया है ? 👉  21 मई

2. हाल ही में चीन की सरकार ने किस देश के निर्यात पर 80% का टैरिफ लगा दिया है ? 👉 आस्ट्रेलिया 

3. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस शहर के 100% सौरकरण के लिए योजना शुरू की है ? 👉 कोणार्क 

4. हाल ही में इंडियन स्टील एसोसिएशन का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ? 👉 दिलीप उम्मेन 

5. हाल ही में RBI ने कितनी NBFC का लाइसेंस रद्द किया है ? 👉 14 

6. हाल ही में किस राज्य में मी अन्नपूर्णा पहल का शुभारम्भ हुआ है ? 👉 महाराष्ट्र 

7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने में दीदी वाहन सेवा शुरू की है ? 👉 मध्य प्रदेश

8. हाल ही में भारतीय रेलवे ने अपने पहले 12000 HP के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिब का परिचालन शुरू किया है इसे कहाँ बनाया गया है ? 👉 मधेपुरा 

9. हाल ही में कहाँ SUKOON-COVID-19 Beat the Stress कार्यक्रम शुरू हुआ है ? 👉 जम्मू कश्मीर।

10. हाल ही में विश्व बैंक समूह की नई मुख्य अर्थशास्त्री कौन बनीं हैं ? 👉 कारमेन रेनहार्ट।




23 May Current Affairs 》》》


1. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया गया हैं ? 👉 22  मई 

2. हाल ही में Airtel अफ्रीका ने Covid-19 से प्रभावित बच्चों और परिवारों की मदद के लिए किस के साथ समझौता किया है  ? 👉 UNICEF

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ब्रेक द चेन कार्टून अभियान शुरू किया है ? 👉 केरल 

4. हाल ही में जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ? 👉 बी आर शर्मा

5. हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने कितने विकासशील देशों को 160 अरब डॉलर देने की घोषणा की है ? 👉  100 देशों को

6. हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के  लाभार्थियों की संख्या कितने करोड़ पहुँच गई हैं ? 👉 1 करोड़

7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अम्फान के बाद पुनर्निर्माण के लिए 1000 करोड़ का कोष गठित किया है ? 👉 पश्चिम बंगाल

8. हाल ही में इग्नू के ऑनलाइन MA (हिंदी) कार्यक्रम का शुभारम्भ किसने किया है ? 👉  रमेश पोखरियाल निशंक

9. हाल ही में किस राज्य ने ट्रांसजेंडर के लिए अलग संगरोध केंद्र की स्थापना की है ? 👉  मणिपुर

10. हाल ही में किसने मेडिकल डिवाइस और डायग्नोस्टिक्स पर उत्कृष्टता की स्थापना करने की घोषणा की है ? 👉 IIT खडगपुर

11. हाल ही में I0C ने गैर संचारी रोग की रोकथाम और स्वस्थ जीवन शैली के समर्थन के लिए किसके साथ समझौता किया है ? 👉 WHO 




24 May Current Affairs 》》》


1. हाल ही में विश्व कछुआ दिवस कब मनाया गया है ? 👉  23 मई

2. हाल ही में किसने OrderMe नामक ई कॉमर्स एप लांच किया है ? 👉 पतंजलि 

3.भारतीय सेना में टूर ऑफ़ ड्यूटी नामक प्रस्ताव के तहत आम व्यक्ति कितने साल तक सेना में रह सकते हैं  ? 👉 तीन साल 

4. हाल ही में FICCI लेडीज आर्गेनाइजेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ? 👉  जान्हबी फूकन

5. हाल ही में किस देश ने अपनी सीनेट में स्टॉक एक्सचेंज से चीनी फर्मो को डीलिस्ट करने का बिल पारित किया है ? 👉 अमेरिका

6. हाल ही में हरित ऊर्जा उपकरणों के आयात शुल्क में कितने प्रतिशत की वृद्धि की गयी है ? 👉 20% 

7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'बुखार क्लीनिक' की शुरुआत की है ? 👉 मध्यप्रदेश 

8. हाल ही में डॉ हर्षवर्धन को किस संगठन के कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ? 👉 WHO

9. हाल ही में किस रेलवे जॉन ने R-Bot नामक रोबोट डिवाइस विकसित किया है ? 👉 दक्षिण मध्य रेलवे

10. हाल ही में RBI ने किस बैंक को 15000 करोड़ रुपये का ऋण देने की घोषणा की है ? 👉 EXIS BANK 


25 May Current Affairs


1. हाल ही में राष्ट्रमंडल दिवस कब मनाया गया है ? 
👉 24 May 

2. हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच कितने आमद बंदरगाह (पोर्ट ऑफ़ कॉल) जोड़े गये हैं ? 
👉 5 बंदरगाह 

3. हाल ही में किस राज्य की KHIUDOL पहल को Covid-19 से लड़ने के लिए विश्व की शीर्ष 10 पहलों में शामिल किया गया है? 
👉  मणिपुर

4. हाल ही में विश्व की सबसे अधिक वेतन पाने वाली महिला एथलीट कौन बनीं हैं  ?
 👉 नाओमी ओसाका 

5. हाल ही में किस देश ने ओपन स्काई संधि से बाहर होने की घोषणा की है ?
 👉  अमेरिका

6. हाल ही में किस देश के टेनिस खिलाड़ी एशले कूपर का निधन हुआ है ? 
👉  आस्ट्रेलिया 

7. हाल ही में किसने आरामदायक फेस मास्क विकसित किया है ? 
👉  CeNS 

8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने उद्यमिता के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप फंड शुरू किया है ? 
👉 उत्तरप्रदेश 

9. हाल ही में केविन मेयर किस कंपनी के नए CEO नियुक्त हुए हैं ? 
👉 TikTok  

10. हाल ही में किस देश ने अपना नया स्पेस ऑपरेशन स्क्वाड्रन लांच किया है ? 
👉 जापान 




🏆 26 May Current affair》》

1. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने श्रम सिद्धि अभियान की शुरुआत की है ? 👉 मध्य प्रदेश √

2. भारत सरकार ने सितंबर 2020 से पुनः हुनर हाट शुरू करने की घोषणा की है यह किस मंत्रालय की पहल है ?
👉 अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय √

3. किस राज्य के मंत्रिमंडल ने खेलों को उद्योग का दर्जा दिया है ? 👉 मिजोरम √

4. किस मंत्री ने भारत की जैव विविधता समरसता मानक कार्यक्रम शुरू किया है ? 👉 प्रकाश जावडेकर √

5. हाल ही में बलवीर सिंह दोसांझ का निधन हुआ है वो किस खेल से संबंधित थे ? 👉 हॉकी खिलाड़ी √

6. किस देश की टेनिस खिलाड़ी "जेमी हैप्टन" ने सेवानिवृत्ति की घोषणा की है ? 👉 अमेरिका √

7. किस राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से मरने वालों के परिवार को 4 लाख रुपये देने की घोषणा की है ? 👉  बिहार √

8. विशेषज्ञों ने कौनसी चाय को कोरोना की दवा के रूप में प्रयोग करने की सलाह दी है ? 👉 कांगड़ा चाय √

9. हाल ही में किस बैंक ने सीनियर सिटीजन केयर FD योजना शुरू की है ? 👉 HDFC बैंक √

10.  किस राज्य के मुख्यमंत्री ने रिस्टार्ट पैकेज की पहली किश्त जारी की है ? 👉 आंध्र प्रदेश √


28 May Current Affairs 》》》


1. किस सोसल मीडिया ने कालिंग एप्लीकेशन CatchUp लांच किया है ?

Answer - Facebook 


2.  देश के किसानों तथा छोटे कारोबारियों की सुविधा के लिए किस Pemant Bank ने Master Card के साथ साझेदारी की है ?

Answer - एयरटेल पेमेंट बैंक


3. WHO ने कोरोना के मरीजों पर कौनसी बीमारी की दवा का प्रयोग करने से मना कर दिया गया है ? 

Answer - मलेरिया


4. चंबा में स्थित चारधाम परियोजना के तहत निर्माण की गयी सुरंग का उद्धाटन किस केंद्रीय मंत्री द्वारा किया गया है ?

Answer - नितिन गडकरी जी ने 


5. कौनसे देश ने कोरोना से निजात पाने के लिए पाकिस्तान को 60 लाख डॉलर देने की घोषणा की है ?

Answer - अमेरिका 


6. भारत के PK नायर को कौनसे देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है ?

Answer - नाइजर 


7. किस देश ने कोरोना की वजह से लगे आपातकाल को समाप्त करने की घोषणा कर दी है ?

Answer - जापान 


8. IMF ने कोविड-19 से लड़ने के लिए कौनसे देश को 700 मिलियन डॉलर का ऋण देने की घोषणा कर दी है?

Answer  - म्यांमार 


9. PFC ने कौनसे राज्य में विभिन्न परियोजनाओं के लिए NBPCL के साथ समझौता किया गया है ?

Answer - मध्यप्रदेश 


10. वर्तमान में किसने अपना खुद का ग्रुमिंग और पर्सनल केयर ब्रांड FRSI लांच किया है ?

Answer - सलमान खान 


11. भारत में सेना कमांडरों का सम्मेलन कहाँ पर आरम्भ हुआ है ?

Answer - नई दिल्ली




29 May Current Affairs 》》》


1. कौनसे देश में भारतीय पुरातत्व विभाग को 1100 साल पुराना खुरदरा शिवलिंग मिला है ?

 👉 वियतनाम


2. वर्तमान में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए किस राज्य ने सभी निजी अस्पतालों को राज्य सरकार के अधिकार में ले लिए गए हैं ? 

👉  महाराष्ट्र


3.  ADB ने कोविड -19 से लड़ने के लिए कौनसे देश को 250 मिलियन डॉलर  ऋण देने की घोषणा कर दी है ? 

👉  नेपाल


4. भारत के किस राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नही पहनने वाले लोगों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा है ? 

👉  हरियाणा


5. हाल ही में "मुजतवा हसैन" का निधन हुआ है वे पेशे से कौन थे ? 

👉  लेखक


6. SEBI ने NHAI पर कितने लाख रुपये का जुर्माना लगाया है ? 

👉 7 लाख 


7. पी कुमारन को किस देश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है ? 

👉 सिंगापुर


8. कुछ दिनों पहले S & P ग्लोबल रेटिंग्स ने 2021 में भारत की अर्थव्यवस्था में कितने प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया है ?

👉 05 % 


9. Flipkart ने भारत के किस राज्य के मैंगो बोर्ड के साथ समझौता किया है ? 

👉 कर्नाटक


10. अभी New Development Bank का नया अध्यक्ष किसको बनाया गया है ? 

👉  मार्कोस ट्रायोज




30 May Current Affairs 》》》


प्रश्न 1. World Digestive Health कब मनाया जाता है ? 

👉 29 May 


प्रश्न 2. फीफा ( FIFA ) ने किसके साथ मिलकर #SafeHome  अभियान को लांच किया गया है ?  👉 WHO


प्रश्न 3.  किस देश के खिलाड़ी घर पर हेरोइन रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है ? 👉 श्रीलंका


प्रश्न 4. किस व्यक्ति को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित कर दिया गया है ? 👉 मीराबाई चानू


प्रश्न 5. भारत (INDIA) के किस राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी का हाल ही में निधन हो गया है ? 👉 छत्तीसगढ


प्रश्न 6. किस महिला को "मैथिल वीरांगना" की उपाधि से सम्मानित  कर दिया  गया है ? 👉  ज्योति कुमारी 


प्रश्न 7. हाल ही में किस मंत्री ने  Instant E-PAN सुविधा लांच कर दी है ? 👉  निर्मला सीतारमण


प्रश्न 8. किस स्थान पर होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है ? 👉 गोवा


प्रश्न 9. किस देश ने हाई एनर्जी लेजर हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है ? 👉 अमेरिका


प्रश्न 10. किस राज्य की पहली महिला DGP आर. श्रीलेखा को नियुक्त कर दिया गया है ? 👉 केरल।




 धन्यवाद ............





Thanks for reading...👆👆👆👆👆👆


please follow me.........

❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤



40 Important Full Forms

40 Very Important Full                                 Forms ÷


1. आई. आर. बी. एम. (IRBM):- इंटरमिडिएट रेंज बैलास्टिक मिसाइल
2. आई. आर. सी. ओ. एन. (IRCON):- इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन कम्पनी
3. आई. ए. ई. ए. (IAEA):- इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी
4. आई. ए. ए. आई. (IAAI):- इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया
5. आई. ए. ए. एस. (IAAS):- इंडिया ऑडिटएंड अकऊंट्स सर्विस
6. आई. एन. ए. (INA):- इंडियन नेशनल आर्मी
7. आई. एन. एस. (INS):- इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी
8. आई. एन. टी. ई. एल. एस. ए. टी. (INTELSAT):- इंटरनेशनल टेलीकॉम्यूनिकेशन सेटेलाइट
9. आई. एन. टी. यू. सी. (INTUC):- इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कॉन्ग्रेस
10. आई. एफ. एस. (IFS):- इंडियन फॉरेस्ट सर्विस
11. आई. एफ. सी. आई. (IFCI): - इंडसट्रियल फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
12. आई. एस. आई. (ISI):- इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस
13. आई. एस. आर. ओ. (ISRO):- इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन
14. आई. एस. टी. (IST):- इंडियन स्टैंडर्ड टाइम
15. आई. डी. ए. (IDA):- इंटरनेशनल डिवलॉपमेंट एजेंसी
16. आई. डी. बी. आई. (IDBI): - इंडसट्रियल डिवलॉपमेंट बैंक ऑफ इंडिया
17. आई. पी एल. (IPL):- इंडियन प्रीमियर लीग
18. आई. पी. सी. (IPC):- इंडियन पेनल कोड
19. आई. बी. आर. डी. (IBRD): - इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डिवलॉपमेंट
20. आई. सी. आई. सी. आई. (ICICI): - इंडसट्रियल क्रेडिट एंड इंवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
21. आई. सी. ए. आर. (ICAR):- इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च
22. आई. सी. एफ. ए. आई. (ICFAI): - इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड फाइनेंस एनालाइसिस ऑफ इंडिया
23. आई. सी. डब्लयू. ए. (ICWA):- इंस्टीट्यूटऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंट्स
24. आई. एन. एस. ए. टी. (INSAT):- इंडियन नेशनल सेटेलाइट
25. आई. एम. ए. (IMA):- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
26. आई. क्यू. (IQ):- इंटेलीजेंस क्योसेंट
27. आई.एस.डी. (ISD): - इंटरनेशनल सब्सक्राइबर डायलिंग
28. आई.पी.एल. (IPL): - इंडियन प्रीमियर लीग
29. आर. आर. बी. (RRB): - रिजनल रूरल बैंक
30. आर. आर. सी. (RRC):- रिएक्टर रिसर्च सेंटर
31. आर. एंड डी. (R&D):- रिसर्च एंड डिवलॉपमेंट
32. आर. ए. एम. (RAM):- रेंडम एक्सेस मेमॉरी
33. आर. ए. डी. ए. आर. (RADAR):- रेडियो डिटेक्टिंग एंड रेंजिंग
34. आर. बी. आई. (RBI): - रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
35. आर.एस.एस. (RSS): - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ/ रियली सिंपल सिंडिकेशन
36. ई. एक्स. आई. एम. (EXIM): - एक्स्पोर्ट इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया
37. ई. एम. आई. (EMI):- इक्विटेड मंथली इंस्टालमेंट
38. ई. एम. एस. (EMS):- यूरोपियन मॉनिटरिंग सिस्टम
39. ई. एस. आई. सी. (ESIC):- एम्पलॉइज़ स्टेट इंश्योरेंस कोर्पोरेशन
40. ई. एस. सी. ए. पी. (ESCAP):- इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड पैसिफिक



thanks for reading...........


विज्ञान की प्रमुख शाखाओं के जनक

विज्ञान की प्रमुख शाखाओं के जनक  --------------------------------------------




🌱  *जन्तु विज्ञान 👉🏻 अरस्तु* 

🏆 *आनुवांशिकी 👉🏻 जी. जे. मेण्डल *

🌴 *विकिरण आनुवांशिकी 👉🏻 एच जे मुलर* 

🌷 *आधुनिक आनुवांशिकी 👉🏻 बेटसन* 

🌹 *आधुनिक शारीरिकी 👉🏻 एंड्रियास विसैलियस* 

🐬 *रक्त परिसंचरण 👉🏻 विलियम हार्वे* 

💫 *वर्गिकी 👉🏻 केरोलस लीनियस*
 
🧩 *चिकित्सा शास्त्र 👉🏻 हिप्पोक्रेट्स* 

☄️ *उत्परिवर्तनवाद 👉🏻 ह्यूगो डी ब्रीज* 

🌟 *माइक्रोस्कोपी 👉🏻 मारसेलो माल्पीजी* 

💧 *जीवाणु विज्ञान 👉🏻 रॉबर्ट कोच* 

🌎 *प्रतिरक्षा विज्ञान 👉🏻 एडवर्ड जेनर* 

💥 *जीवाश्म विज्ञान 👉🏻 लिओनार्डो दी विन्ची* 

🌻 *सूक्ष्म जैविकी 👉🏻 लुई पाश्चर*

🌼 *जिरोंटोलॉजी 👉🏻 ब्लादिमीर कोरनेचेवस्की*

🌸 *एंडोक्राइनोलॉजी 👉🏻 थॉमस एडिसन*

🌝 *आधुनिक भ्रूणिकी 👉🏻 कार्ल ई वॉन वेयर*
 
🌾 *वनस्पति शास्त्र 👉🏻 थियोफ्रेस्टस* 

🍀 *पादप रोग विज्ञान 👉🏻 ए. जे. बटलर* 

🍂 *पादप क्रिया विज्ञान 👉🏻 स्टीफन हेल्स*

💦 *बैक्टिरियोफेज 👉🏻 टवार्टव दीहेरिल*

🍃 *सुजननिकी 👉🏻 फ्रांसिस गाल्टन*