Thursday, June 3, 2021

सामान्य ज्ञान इतिहास

                               🌍🔥☄सामान्य ज्ञान इतिहास☄🔥🌍

🎓राष्ट्रीय आंदोलन की महत्वपूर्ण घटनाएं🎓


🔴1904 - भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम पारित


🔴1905 ➖ बंगाल का विभाजन


🔴1906 ➖ मुस्लिम लीग की स्थापना


🔴1907 ➖ सूरत अधिवेशन, कांग्रेस में फूट 


🔴1909 ➖ मार्ले-मिंटो सुधार


🔴1911 ➖ ब्रिटिश सम्राट का दिल्ली दरबार


🔴1916 ➖ होमरूल लीग का निर्माण


🔴1916  ➖    मुस्लिम लीग-कांग्रेस समझौता लखनऊ पैक्ट


🔴1917 महात्मा गाँधी द्वारा चंपारण में आंदोलन


🔴1919 ➖ रौलेट अधिनियम


🔴1919 ➖ जलियाँवाला बाग हत्याकांड


🔴1919 ➖ मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार


🔴1920 ➖ खिलाफत आंदोलन


🔴1920 ➖ असहयोग आंदोलन


🔴1922 ➖ चौरी-चौरा कांड


🔴1927 ➖ साइमन कमीशन की नियुक्ति 


🔴1928 ➖ साइमन कमीशन का भारत आगमन


🔴1929  भगतसिंह द्वारा असेंबली में बम विस्फोट


🔴1929 ➖ कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वतंत्रता की माँग


🔴1930 ➖ सविनय अवज्ञा आंदोलन


🔴1930 ➖ प्रथम गोलमेज सम्मेलन


🔴1931 ➖ द्वितीय गोलमेज सम्मेलन


🔴1932 ➖ तृतीय गोलमेज सम्मेलन


🔴1932 सांप्रदायिक निर्वाचक प्रणाली की घोषणा


🔴1932 ➖ पूना पैक्ट


🔴1942 ➖ भारत छोड़ो आंदोलन


🔴1942 ➖ क्रिप्स मिशन का आगमन


🔴1943 ➖ आजाद हिन्द फौज की स्थापना


🔴1946 ➖ कैबिनेट मिशन का आगमन


🔴1946 ➖ भारतीय संविधान सभा का निर्वाचन


🔴1946 ➖ अंतरिम सरकार की स्थापना


🔴1947 ➖ भारत विभाजन माउंटबेटन योजना


🔴1947 ➖ भारतीय स्वतंत्रता प्राप्ति


▱ ☆★ ▱▰ ☆★ ▰▱ ☆★ 

 ☞ Jᴏɪɴ➠  जुड़े हमारे ग्रुप में Click here

▰▱ ☆★ ▱▰ ☆★ ▰▱ ☆★

​​नमक सत्याग्रह (दांडी मार्च)

​​नमक सत्याग्रह (दांडी मार्च) 

•महात्मा गांधी के नेतृत्व में चलाए गए प्रमुख आंदोलनों में से एक इस आंदोलन में 12 मार्च, 1930 को अहमदाबाद के पास स्थित साबरमती आश्रम से “दांडी गांव” तक 24 दिनों की पैदल यात्रा निकाली गई थी।

•ब्रिटिश सरकार द्वारा नमक जैसी आम जरुरत की चीज़ के उत्पादन और विक्रय पर बड़ी मात्रा में कर लगाने के खिलाफ़ यह सविनय अवज्ञा आंदोलन किया गया था।

•यात्रा के दौरान गांधी जी के साथ इस सत्याग्रह में करीब 78 स्वयं सेवकों जिनमें वेब मिलर भी शामिल थे, ने निरंतर 24 दिनों तक रोज औसतन 16 से 19 किलोमीटर का रास्ता पैदल पार किया था। 

•6 अप्रैल, 1930 को ‘दांडी’ गांव पहुंचकर महात्मा गांधी ने समुद्रतट पर नमक बना कर इस कानून को तोड़ा।  
•दांडी मार्च के दौरान इस काफ़िले ने सूरत, डिंडौरी, वांज, धमन के बाद दांडी से लगभग 13 मील के फासले पर स्थित “नवसारी” को यात्रा के आखिरी दिनों में अपना पड़ाव बनाया था। 

•यह आंदोलन जो कि पूरे एक साल चला तथा नमक कानून भंग करने के बाद सत्याग्रहियों ने अंग्रेजों के कई हिंसात्मक अत्याचार भी सहे थे, वर्ष 1931 में “गांधी-इर्विन” समझौते के साथ खत्म हुआ।

▶️ आज के महत्त्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

👉 जुड़े हमारे ग्रुप में Click here

👩‍🎓👮 दोस्तों को शेयर करें 👩‍✈️🙇

Science most important Question

❇️Science most important Question ❇️

सर्वदाता रक्त समूह है : → O

सर्वग्राही रक्त समूह है : → AB

आर० एच० फैक्टर सबंधित है : → रक्त से

RH फैक्टर के खोजकर्ता : → लैंड स्टीनर एवं विनर

रक्त को शुद्ध करता है : → वॄक्क (kidney)

वॄक्क का भार होता है : → 150 ग्राम

रक्त एक विलयन है : → क्षारीय

रक्त का pH मान होता है : → 7.4

ह्र्दय की धडकन का नियंत्रक है : → पेसमेकर

शरीर से ह्रदय की ओर रक्त ले जाने वाली रक्तवाहिनी कहलाती है : → शिरा

ह्रदय से शरीर की ओर रक्त ले जाने वाली रक्तवाहिनी कहलाती है : → धमनी

जराविक-7 है : → कृत्रिम ह्रदय

शरीर में आक्सीजन का परिवहन : → रक्त द्वारा

सबसे छोटी अस्थि : → स्टेपिज़ (मध्य कर्ण में)

सबसे बड़ी अस्थि : → फिमर (जंघा में)

सबसे लम्बी पेशी : → सर्टोरियास

सबसे बड़ी ग्रंथि : → यकृत

सर्वाधिक पुनरुदभवन की क्षमता : → यकृत में

सबसे कम पुनरुदभवन की क्षमता : → मस्तिष्क में

शरीर का सबसे कठोर भाग : → दांत का इनेमल

सबसे बड़ी लार ग्रंथि : → पैरोटिड ग्रंथि

सबसे छोटी WBC : → लिम्फोसाइट

सबसे बड़ी WBC : → मोनोसाइट

सबसे बड़ी शिरा : → एन्फिरियर

RBCs का जीवन काल : → 120 दिन

रुधिर का थक्का बनाने का समय : → 2-5 दिन 

Mix Gk important question

❣💐 Mix Gk important question

Q – ‘वेस्‍ट बैंक’ नामक क्षेत्र किस नदी के पश्चिम में स्थित भू-क्षेत्र है? उत्‍तर  – जॉर्डन
Q – विश्‍व का सबसे शान्‍त सीमा रेखा के रूप में मानी जाने वाली 490समानान्‍तर अक्षांश रेखा किन दो देशों को अलग करती है? उत्‍तर  – संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका तथा कनाडा
Q – ओबरा परियोजना (Obra Project) किस राज्‍य की ताप विद्युत परियोजना है? उत्‍तर  – उत्‍तर प्रदेश
Q – किस देश में ‘टयूलिप की खेती’ (Tulip Cultivation) सर्वाधिक प्रसिद्ध है? उत्‍तर  – नीदरलैण्‍डस में
Q – भारत में प्रथम जल-विद्युत शक्ति केन्‍द्र की स्‍थापना कब तथा कहाँ पर की गई? उत्‍तर  – 1902 में शिवासमुद्रम में
Q – ‘भैसा सिंगी’ नामक जनजाति भारत के किस राज्‍य में पाई जाती है? उत्‍तर  – नागालैण्‍ड में
Q – भारत का एक राज्‍य ‘मणिपुर’ किस देश की सीमा पर स्थित है? उत्‍तर  – म्‍यांमार
Q – भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला स्‍थान मासिनराम किस राज्‍य में है? उत्‍तर  – मेघालय में
Q – दण्‍डकारण्‍य प्रोजेक्‍ट मध्‍यप्रदेश के किस जिले में है? उत्‍तर  – बस्‍तर में
Q – राजस्‍थान की गंग नहर को पानी किस नदी से प्राप्‍त होता है? उत्‍तर  – सतलज से
Q – विजय नगर साम्राज्‍य की राजधानी हम्‍पी किस नदी के तट पर स्थित है? उत्‍तर  – तुंगभद्रा नदी के तट पर
Q – सरदार सरोवन किस राज्‍य में है? उत्‍तर  – गुजरात में
Q – बरौनी तेलशोधन कारखाना (Oil refinery) किस राज्‍य में है? उत्‍तर  – बिहार में
Q – ब्राजील स्थित अमेजन बेसिन के वन क्‍या कहलाते हैं? उत्‍तर  – सेल्‍वास (selvas)
Q – अफ्रीका में आस्‍वान बाँध (Aswan Dam) किस नदी पर है? उत्‍तर  – नील नदी पर
Q – रबात किस देश की राजधानी है? उत्‍तर  – मोरक्‍को की
Q – भारत में कितना क्षेत्र वनो से आच्‍छादित है? उत्‍तर  – 752.3 लाख हेक्‍टेयर
Q – देश में कितनी बाघ परियोजनाएं कार्यरत है? उत्‍तर  – 23
Q – फ्रीटाउन (Freetown) किस देश की राजधानी है? उत्‍तर  – सियरा लियोन (Sierra Leone)की
Q – क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्‍व का सबसे, बड़ा भू-आवेष्ठित (Land locked) देश कौन सा है? उत्‍तर  – मंगोलिया
Q – करीबा बाँध कहाँ स्थित है? उत्‍तर  – जाम्बिया में जेम्‍बजी नदी पर
Q – विश्‍व प्रसिद्ध ‘ऊलांग’ (Oolong) किस्‍म की चाय किस देश में पैदा की जाती है? उत्‍तर  – ताइवान में
Q – स्‍वेज नहर के दोनों सिरों पर स्थित नगरों के क्‍या नाम है? उत्‍तर  – स्‍वेज तथा पोर्ट सईद
Q – बुल्‍गारिया की राजधानी का क्‍या नाम है? उत्‍तर  – सोफिया
Q – तुंगभद्रा तथा भीमा नदियाँ किस नदी की सहायक नदियाँ है? उत्‍तर – कृष्‍णा नदी की
Q – छोटा नागपुर पठार की सबसे ऊँची चोटी कौनसी है? उत्‍तर  – पारसनाथ
Q – भारत की सबसे बड़ी नहर परियोजना कौन सी है? उत्‍तर – इन्दिरा गांधी नहर (राजस्‍थान नहर) परियोजना
Q – भाखड़ा-नांगल परियोजना में मानव निर्मित झील को किस नाम से जाना जाता है? उत्‍तर – गोविन्‍द सागर के नाम से
Q – किस ग्रह केा लाल तारा (Red Star) की संज्ञा दी जाती है? उत्‍तर  – मंगल (Mars) को
Q – उत्‍तरी अमेरिका में स्थित ‘माउण्‍ट मैकिले’ किस पर्वत की चोटी है? उत्‍तर  – रॉकीज की
Q – नीदरलैण्‍ड में समुद्र से लिए गए भू-भाग को किस नाम से जाना जा‍ता है? उत्‍तर  – पोल्‍डर के नाम से
Q – लन्‍दन किस नदी के तट पर स्थित है? उत्‍तर  – टेम्‍स नदी के तट पर
Q – भारत की सर्वाधिक गहरी खान कौन सी है? उत्‍तर  – कोलार की खान
Q – भारतीय अन्‍तरिक्ष शोध संस्‍थान (ISRO) कहाँ स्थित है? उत्‍तर  – बंगलौर में
Q – किस देश के घास के मैदान पम्‍पास कहलाते हैं? उत्‍तर  – अर्जेन्‍टीना के
Q – देश में मौसम मानचित्र बनाने का प्रमुख कार्यालय किस नगर में स्थित है? उत्‍तर  – पुणे में
Q – मचकुण्‍ड जलविद्युत परियोजना किन राज्‍यों का संयुक्‍त उपक्रम है – उड़ीसा व आन्‍ध्र प्रदेश का
Q – उत्‍तर प्रदेश हिमालय का सर्वोच्‍च शिखर कौन सा है? उत्‍तर  – नन्‍दा देवी
Q – भारत का सर्वाधिक नगरीकृत राज्‍य कौनसा है? उत्‍तर  – महाराष्‍ट्र
Q – ब्‍लैक हिल, ब्‍लू पर्वत तथा ग्रीन पर्वत नामक पहाडि़याँ किस देश में स्थित है? उत्‍तर  – अमेरिका में
Q – वृहत ज्‍वार उस समय आता है, जब? उत्‍तर  – पृथ्‍वी, चन्‍द्रमा और सूर्य एक सीधी रेखा में होते हैं।
Q – दक्षिणी अमेरिका का कौन सा देश क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है? उत्‍तर  – ब्राजील
Q – मंगल और बृहस्‍पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमाकरने वाले शैल के छोटे टुकड़ों के समूह को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर  – क्षेद्रग्रह (Asteroids)


Sports_Venue_List V

🏆🏆Sports_Venue_List V


 💢 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल💢

 🏸 2016 - रियो डी जनेरियो, ब्राजील

 🏸 2020 - टोक्यो, जापान

 🏸 2024 - पेरिस, फ्रांस

 🏸 2028 - लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका


 💢वृंद ओलंपिक्स💢

 🏸 2014 - सोची, रूस

 🏸 2018 - प्योंग चांग, ​​दक्षिण कोरिया

 🏸 2022 - बीजिंग, चीन

 🏸 2026 - मिलान और कोर्टिना, इटली


  🚩 एशियन गेम्स💢

 🏸 2014 - इंचियोन (दक्षिण कोरिया)

 🏸 2018 - जकार्ता और प्लंबंग (इंडोनेशिया)

 🏸 2022 - हांग्जो (चीन)

 🏸 2026 - नागोया (जापान)


 💢FIFA वर्ल्ड कप💢

 🏸 2014 - ब्राजील

 🏸 2018 - रूस

 🏸 2022 - कतर

 🏸 2026 - कनाडा, मैक्सिको, संयुक्त राज्य


 💢ICC क्रिकेट विश्व कप💢

 🏸 2015 - मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया

 🏸 2019 - इंग्लैंड एंड वेल्स

 India 2023 - भारत


 💢ICC महिला क्रिकेट विश्व कप

 🏸 2017 - लंदन, इंग्लैंड

 🏸 2021 - न्यूजीलैंड


 💢ICC T-20 विश्व कप

 India 2016 - भारत

 Australia 2020 - ऑस्ट्रेलिया

 India 2021 - भारत

 💢ICC महिला टी -20 विश्व कप

 🏸 2018 - वेस्ट इंडीज

 Australia 2020 - ऑस्ट्रेलिया

 🏸 2022 - दक्षिण अफ्रीका



 💢वोमेन हॉकी वर्ल्ड कप💢

 🏸 2010 - रोसारियो, अर्जेंटीना

 🏸 2014 - हेग, नीदरलैंड

 🏸 2018 - ली वैली, लंदन।


 💢मेन की हॉकी विश्व कप💢

 Delhi 2010 - नई दिल्ली

 🏸 2014 - हेग (नीदरलैंड)

 🏸 2018 - भुवनेश्वर में कलिंग स्टेडियम।


 💢ITTF टेबल टेनिस विश्व कप Table

 🏸 2015 - दुबई, यूएई

 🏸2018 - लंदन

 🏸 2019 - टोक्यो


 एथलेटिक्स में 💢IAAF वर्ल्ड चैंपियनशिप

 🏸 2017 - लंदन, यूनाइटेड किंगडम

 🏸 2019 - दोहा, कतर

 🏸 2021 - यूजीन, संयुक्त राज्य अमेरिका


 💢Men की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप

 🏸 2017 - हैम्बर्ग, जर्मनी

 🏸 2019 - सोची, रूस

 🏸 2021 - नई दिल्ली, भारत


 💢वोमेन वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप💢

 New 2018 - नई दिल्ली, भारत

 🏸 2019 - ट्राब्ज़ोन, तुर्की


 💢नेशनल गेम्स ऑफ इंडिया💢

 🏸 2018 - गोवा (36 वां)

 🏸2019 - छत्तीसगढ़ (37 वां)

 🏸 2021 - उत्तराखंड (38 वां)

 🏸 2022 - मेघालय (39 वां)


 💢एशिया कप💢

 🏸2016 - बंगलादेश

 🏸2018  संयुक्त अरब अमीरात

 Pakistan2022 - पाकिस्तान।



👩‍🎓👮 दोस्तों को शेयर करें 👩‍✈️🙇

महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नाम

🔰 महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नाम 🔰
 
• मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या है?- होमो सैपियंस
• मेढक का वैज्ञानिक नाम क्या है?- राना टिग्रिना

• बिल्ली का वैज्ञानिक नाम क्या है?- फेलिस डोमेस्टिका
• चूहा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- Rattus
छिपकली का वैज्ञानिक नाम क्या है?- Lacertilia

• कुत्ता का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कैनिस फैमिलियर्स
• गाय का वैज्ञानिक नाम क्या है?- बॉस इंडिकस

• भैँस का वैज्ञानिक नाम क्या है?- बुबालस बुबालिस
• बैल का वैज्ञानिक नाम क्या है?- बॉस प्रिमिजिनियस टारस

• बकरी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- केप्टा हिटमस
• भेँड़ का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ओवीज अराइज

• सुअर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- सुसस्फ्रोका डोमेस्टिका
• शेर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पैँथरा लियो

• बाघ का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पैँथरा टाइग्रिस
• चीता का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पैँथरा पार्डुस

• भालू का वैज्ञानिक नाम क्या है?- उर्सुस मैटिटिमस कार्नीवेरा
• खरगोश का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ऑरिक्टोलेगस कुनिकुलस

• हिरण का वैज्ञानिक नाम क्या है?- सर्वस एलाफस
• ऊँट का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कैमेलस डोमेडेरियस

• लोमडी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कैनीडे
• लंगूर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- होमिनोडिया

• बारहसिंगा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- रुसर्वस डुवाउसेली
• मक्खी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- मस्का डोमेस्टिका

• मोर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पैवो क्रिस्टेटस
• हाथी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- एफिलास इंडिका

• डॉल्फिन का वैज्ञानिक नाम क्या है?- प्लैटिनिस्ट गैंगेटिका
• घोड़ा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ईक्वस कैबेलस

• गधा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- इक्विस असिनस
• आम का वैज्ञानिक नाम क्या है?- मैग्नीफेरा इंडिका

• अंगुर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- विटियस
• संतरा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- साइट्रस सीनेन्सिस

• नारियल का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कोको न्यूसीफेरा
• सेब का वैज्ञानिक नाम क्या है?- मेलस प्यूमिया/डोमेस्टिका

• अनानास का वैज्ञानिक नाम क्या है?- आननास कॉमोजस
• पपीता का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कैरीका पपीता

• नाशपाती का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पाइरस क्यूमिनिस
• केला का वैज्ञानिक नाम क्या है?- म्यूजा पेराडिसिएका

• लीची का वैज्ञानिक नाम क्या है?- लीची चिन्नीसिस
• इमली का वैज्ञानिक नाम क्या है?- तामार इंडस इंडिका

• खीरा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कुसुमिस सैटिवस
• बेर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ज़िज़ीफस मौरीतियाना

• चुकंदर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- बीटा वाल्गारिस
• जामुन का वैज्ञानिक नाम क्या है?- शायजियम क्यूमिनी

• गन्ना का वैज्ञानिक नाम क्या है?- सुगरेन्स औफिसीनेरम
• मक्का का वैज्ञानिक नाम क्या है?- जिया मेज

• बाजरा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पेनिसिटम अमेरीकोनम
• धान का वैज्ञानिक नाम क्या है?- औरिजया सैटिवाट

• गेहूँ का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ट्रिक्टिकम एस्टिवियम
• कपास का वैज्ञानिक नाम क्या है?- गैसीपीयम

• सरसोँ का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ब्रेसिका कम्पेस्टरीज
• कॉफी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कॉफिया अरेबिका

• चाय का वैज्ञानिक नाम क्या है?- थिया साइनेनिसस
• तुलसी का वैज्ञानिक नाम क्या हैं?- ऑक्सीमेन्ट टेन्यूफ़्लोरम

• एलोविरा का वैज्ञानिक नाम क्या हैं?- एलोविरा
• अफीम का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पपवर सोम्निफेरुम

• काजू का वैज्ञानिक नाम क्या है?- एनाकार्डियम अरोमैटिकम
• बादाम का वैज्ञानिक नाम क्या है?- प्रुनस अरमेनिका

• मुंगफली का वैज्ञानिक नाम क्या है?- एरैकिस हाइजोपिया
• लालमिर्च का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कैप्सियम एनुअम

• कालीमिर्च का वैज्ञानिक नाम क्या है?- पाइपर नाइग्रम
• केसर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- क्रोकस सैटिवियस

• सौफ (Fennel) का वैज्ञानिक नाम क्या है?- फ़ीनिकुलम वल्गेरे
• जीरा का वैज्ञानिक नाम क्या है?- क्यूमीनियम सिमिनियम

• हल्दी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कुरकुमा लोँगा
• नीबू का वैज्ञानिक नाम क्या है?- साइट्रस लिंबोन

• आंवला(gooseberry) का वैज्ञानिक नाम क्या है?- फ़िलेन्थस इम्ब्लिका
• धनिया का वैज्ञानिक नाम क्या है?- कोरियेंडम सटिवुम

• टमाटर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- लाइकोप्रेसिकन एस्कुलेँटम
• पालक का वैज्ञानिक नाम क्या है?- स्पिनिया ओलेरसाइए

• बैगन का वैज्ञानिक नाम क्या है?- एकोनिटियम हेटरोफिलम
• फूलगोभी का वैज्ञानिक नाम क्या है?- ब्रासिका औलिरेशिया

• अदरक का वैज्ञानिक नाम क्या है?- जिँजिबर ऑफिसिनेल
• लहसून का वैज्ञानिक नाम क्या है?- एलियम सेराइवन

• गाजर का वैज्ञानिक नाम क्या है?- डाकस कैरोटा

टाइटैनिक जहाज के बारे में रोचक तथ्य


.

  'टाइटैनिक जहाज के बारे में रोचक तथ्य'
__________________________________


टाइटैनिक जहाज में जनता का शुरू से ही जबरदस्त इंटरेस्ट रहा है. टाइटैनिक पर, वो सबकुछ था जितना उस वक्‍त एक पैसे वाला व्‍यक्ति कल्‍पना कर सकता था. इसमें लोगो का इंटरेस्ट हो भी क्यूँ ना… इंसान ने ये चीज ही ऐसी बनाई थी. आज हम बात करेंगे उस टाइटैनिक की जिसे कभी न डूबने वाला जहाज कहा जाता था.

1. जब टाइटैनिक बनकर तैयार हुआ तब यह दुनिया की सबसे बड़ी चलने वाली चीज थी. यह 882 फीट यानि फुटबाॅल के 3 मैदान जितना लंबा और 17 माले की बिल्डिंग जितना ऊँचा था. यदि इसे सीधा खड़ा कर दिया जाता तो यह उस समय की हर इमारत से ऊँचा होता.

2. Titanic जहाज का पूरा नाम था ‘RMS Titanic’ (RMS stands for Royal Mail Ship). इसे बनाने वाली कंपनी का नाम था ‘White Star Line’.

3. टाइटैनिक जहाज नार्थ आयर्लैंड के बेलफास्ट में 31 march, 1909 को तीन हजार लोगो की टीम ने बनाना शुरू किया था. 26 महीनों बाद 31 may, 1911 को यह बनकर तैयार हुआ. इसे बनाते समय 246 लोगों को चोट लगी और 2 लोगों की मौत हुई. 31 मई, 1911 को जब यह पूरा बनकर तैयार हुआ तब इसे देखने के लिए 1 लाख लोग आए थे.

4. 1912 में टाइटैनिक बनाने वाले, कुशल कारीगरों को एक हफ्ते के 10 डाॅलर व अकुशल कारीगरों को एक हफ्ते के 5 डाॅलर मिलते थे.

5. 10 April, 1912 को टाइटैनिक इंग्लैंड के साउथम्पटन से न्यूयार्क की तरफ अपनी पहली और आखिरी यात्रा के लिए रवाना हुआ. यह रास्ते में दो जगह रूका. Cherbourg, northern France में और Cobh, Ireland में. सफर के चौथे दिन यह उत्तरी अटलांटिक सागर में एक हिमपर्वत से टकरा गया. तब यह जमीन से 640 किलोमीटर दूर था.

6. इतिहास में Titanic अकेला ऐसा जहाज हैं जो Icebarg (हिमखंड) के टकराने से डूबा. 14 April, 1912 की रात 11 बजकर 40 मिनट पर टाइटैनिक उत्तरी अटलांटिक सागर में बर्फ के एक बड़े से टुकड़े से टकराया था. (आप ऊपर Iceberg की और जहाँ से जहाज की टक्कर हुई थी वो फोटो देख सकते हो लाल सर्कल वाली जगह से जहाज में टक्कर के बाद पानी भरना शुरू हुआ था). टक्कर के 2 घंटे 40 मिनट बाद यह पूरी तरह डूब चुका था. इसके डूबने की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा थी और इसे समुंद्र की आखिरी सत्तह तक पहुंचने में मात्र 15 मिनट लगी.

7. जब आफिसर्स को आइसबर्ग दिखाई दिया तब उनके पास action लेने के लिए महज 37 second बचे थे. Iceberg दिखते ही 1st officer ‘Murdoch’ ने जहाज को left मोड़ने का और इंजन रूम को इंजन रिवर्स चलाने का आर्डर दिया और जहाज को left मोड़ भी दिया गया था लेकिन ये उस आइसबर्ग से बचने के लिए काफी नही था. यदि 30 second और पहले पता लग जाता तो शायद टाइटैनिक को बचाया जा सकता था.

8. Iceberg थोड़ा पहले भी दिखाई दे जाता लेकिन टाइटैनिक के क्रू मेंबर के पास दूरबीन नही थी. ये एक लाॅकर में रखी थी जिसकी चाबी गुम हो गई थी.

9. जब Titanic ने emergency signal भेजे, तब Californian नाम का जहाज उसके सबसे नजदीक था. लेकिन टाइटैनिक का wireless operator लगभग खराब हो चुका था. ऐसा माना जाता है कि यदि कैलीफोर्नियन का रिप्लाई आ जाता तो ओर ज्यादा जान बचाई जा सकती थी.

10. जहाज के धीरे-धीरे डूबने की खबर मिलने के बावजूद भी इसके म्यूजिशियन आखिरी साँस तक गाना बजाते रहे ताकि वो और कुछ समय बाद मरने वाले लोग अपने आखिरी पलों को खुशी से बिता सके.

11. टाइटैनिक जहाज पर डूबने वालो में सबसे ज्यादा पुरूष थे. क्योंकि इस मुश्किल की घड़ी में कुछ समझदार लोग निकलकर आगे आए और लोगो को किश्तियों में बैठाते समय ‘महिला और बच्चे पहले’ ये प्रोटोकाॅल फाॅलो किया गया. जहाज पर मौजूद नौ कुत्तों में से दो कुत्ते भी जिंदा बचा लिए गए थे.

12. लाइफबोट, 1st class की टिकट लेने वाले लोगों के सबसे नजदीक थी. इसलिए 1st class के 60%, 2nd class के 42% और 3rd class के सिर्फ 25% यात्री जिंदा बच पाए.

13. Titanic को 64 lifeboats (छोटी किश्तियाँ) ले जाने के लिए डिजाइन किया गया था. लेकिन 20 लाइफबोट ही ले जाई गई ये सभी लोगों को बचाने के लिए काफी नही थी लेकिन यदि सभी लाइफबोट पूरी तरह से भरी जाती तो 1178 लोगो की जान बचाई जा सकती थी, जबकि 706 ही बच पाए. कारण ये रहा, कि कुछ किश्तियाँ थोड़े से लोग ही लेकर भाग गए. जैसे:- लाइफबोट 1 में 40 लोग आ सकते थे लेकिन सात क्रू मेंबर और पाँच पैसेंजर इसे लेकर भाग गए. वैसे ही लाइफबोट 7 में 65 लोग आ सकते थे लेकिन इसे भी 24 लोग ही लेकर चल दिए.

14. जिस जगह पर टाइटैनिक डूबा था, वहाँ पानी का तापमान -2°C था. जिसमें कोई भी व्यक्ति 15 मिनट से ज्यादा जिंदा नही रह पाया.

15. एक अनुमान के अनुसार जहाज पर 2,222 लोग सवार थे. जिनमें से 1314 यात्री और 908 क्रू मेंबर थे. इनमें से 1500 से ज्यादा आदमी डूब गए और 706 बच गए, अभी तक इनमें से 337 लोगो की ही लाशें मिल पाई है.

16. Titanic के यात्रियों के पास कैश, ज्वैलरी समेत 60 लाख डाॅलर का सामान था.

17. 13 नवविवाहित जोड़े टाइटैनिक पर हनीमून मनाने के लिए आए थे.

18. टाइटैनिक के बोर्ड पर हर दिन ‘Atlantic Daily Bulletin’ समाचार पत्र प्रकाशित होता था. इसमें न्यूज, विज्ञापन, स्टाॅक की कीमतें, घोड़ों की रेस के परिणाम से लेकर दिन के मेन्यू तक सब कुछ छपता था.

19. Titanic में लगी सीटी को 16 किलोमीटर दूर तक सुना जा सकता था.

20. टाइटेनिक पर यात्रियों और स्‍टॉफ को खाने के लिये 39,000 किलो मीट, 40 हजार अंडे, 40 टन आलू, 1,590 किलो प्‍याज, 36,000 सेब मौजूद थें. जहाज पर हर रोज 63,000 लीटर पानी की खपत्त होती थी.

21. Full load होने के बाद Titanic का वजन 46,326 टन था (करीब 4 करोड़ 63 लाख 26 हजार किलो). इतने वजन के बावजूद भी यह 42 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता था.

22. टाइटैनिक पर एक दिन में 600 टन यानि 6 लाख किलो कोयला जलाया जाता था. 176 आदमी अपने हाथों से ये कोयला भठ्ठी में डालते थे. हर 24 घंटे में 1 लाख किलो राख समुंद्र में बहाई जाती थी.

23. जहाज का इंजन 46,000 हार्स पाॅवर की ऊर्जा पैदा करता था. यह boeing 777 विमान के इंजन की आधी है.

24. Titanic की चार चिमनियां थी, इनमें से सिर्फ तीन से धुआं निकलता था. चौथी चिमनी नकली थी ये जहाज को ओर मजबूत व खूबसूरत दिखाने के लिए लगाई गई थी.

25. दिन 1 Sept. 1985, आखिर डूबने के 73 साल बाद Titanic का मलबा ढूंढ ही लिया गया. यह समुंद्र में 12,600 फीट की गहराई पर मिला.



26. अपने आखिरी पलों में टाइटैनिक के बीच से टूटकर दो टुकड़े हो गए थे. ये दोनों टुकड़े आज भी समुंद्र में पड़े है और इनके बीच की दूरी 600 मीटर है. वैज्ञानिक अभी तक स्पष्ट रूप से नही बता पाए कि जहाज के दो टुकड़े क्यूँ हुए थे.

27. जिस Iceberg की वजह से Titanic डूबा, वह 10,000 साल पहले ग्रीनलैंड के एक गलेशियर से अलग होकर आया था. यह 100 फीट ऊँचा था. टक्कर के दो हफ्ते बाद यह भी नष्ट हो गया क्योंकि इसको भी काफी नुकसान पहुंचा था.

28. टाइटैनिक के डूबने के साथ इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था को भी गहरा झटका लगा था. क्योंकि इसमें सफर करने वाले सबसे ज्यादा अमीर आदमी इंग्लैंड के थे, ‘John Jacob Astor IV’ जो जहाज पर सबसे अमीर आदमी था वह भी इंग्लैंड का ही था. उस समय इसकी कुल संपत्ति $85 million थी.

29. 1997 में एक मूवी आई थी “Titanic”, जिसका बज़ट ‘Titanic जहाज’ से भी ज्यादा था. जहाज को बनाने में 75 लाख डाॅलर (करीब 48 करोड़ रूपए), जबकि मूवी को बनाने में 20 करोड़ डाॅलर (करीब 12 अरब रूपए) का खर्च आया था. यह फिल्म कमाई के मामले में world में 2nd नंबर पर है (1st पर Avatar). इसने 2 अरब डाॅलर की कमाई की. इतने पैसों से आज 5 टाइटैनिक बनाए जा सकते है.

30. Titanic फिल्म ने 11 Oscars अवार्ड जीतें, लेकिन acting के लिए इनमें से एक भी नही है.

31. ‘Millvina Dean’ टाइटैनिक दुर्घटना में बचने वाली आखिरी जिंदा इंसान थी. ये भी 31 may, 2009 को 97 साल की उम्र में मर गई. यह टाइटैनिक पर सबसे छोटी थी और इसकी उम्र 2 महीने थी.

32. Titanic क्रैश होने के बाद जो जापानी बच गए थे उनके परिवार को जापान के लोग आज भी कायर कहते हैं Q कि वो उनके पूर्वज अन्य लोगो के साथ नही मरे.

33. टाइटैनिक के टट्टीघर का पोट भी निकल आए तो लाखो में बिकता है. 31 march, 2012 को टाइटैनिक के फर्स्ट क्लास का मेन्यू 62 लाख में बिका.

34. टाइटैनिक में कुछ लोग ऐसे भी थे, जो इसमें सफर नही करना चाहते थे. दरअसल कोयले की कमी के कारण इसकी कंपनी व्हाइट स्टार लाइन ने ओशिएनिक और एड्रियाटिक नाम के दो जहाजो की यात्रा रद्द करनी पड़ी थी और इन दोनों जहाजों के यात्रियों को टाइटैनिक में शिफ्ट कर दिया गया था.

📵'Titanic जहाज की टिकट का रेट कितना था ? 1st class, 2nd class, 3rd class के लिए क्या-क्या फैसिलिटी थी ?

Titanic में 1st class में सफर करने के लिए उस समय 4,350 डॉलर (करीब 2 लाख 70 हजार रुपए) चुकाने पड़ते थे. 2nd class के लिए 60 डॉलर (करीब 4 हजार रुपए) और 3rd class के लिए 30 डॉलर (करीब दो हजार रुपए) की रकम चुकानी पड़ती थी. 1st class यात्रियों के लिए 20,000 बीयर की बोतलें, 1,500 शराब  की बोतलें व 8,000 सिगार थे. जहाज पर 2 library थी, एक फर्स्ट क्लास के लिए व एक सेकेंड क्लास के लिए. इतने बड़े जहाज पर केवल 6 toilets थी. 3rd class के 700 यात्रियों के लिए केवल 2 बाथरूम थी और 3rd class के यात्रियों को हर समय इंजन की तेज आवाज सुनाई देती थी.