Friday, April 2, 2021

          📵'चूहों के बारे में रोचक तथ्य'📵



चूहे की उम्र कितनी होती है इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते है कि ये अपना 2nd birthday भी कभी-कभी ही मना पाते है. भगवान गणेश के वाहन और लगभग सभी चीजों को कुतरने वाले चूहों के बारे में आज हम आपको मजेदार तथ्य बताने जा रहे है…

1. यदि चूहे को सिंपल और ड्रग वाला पानी पीने को दिया जाए तो ये हमेशा ड्रग वाला पानी चुनेगा। 

2. चूहा लगातार 3 दिन तक पानी में तैर सकता है, तीन मिनट तक सांस रोक सकता है और टाॅयलेट फ्लश करने पर भी जिंदा बच सकता है. (और उसी रास्ते से वापिस भी आ सकता है क्योंकि इनकी याद्दाशत बहुत तेज होती है। 

3. चूहे को अच्छे से दिखाई नही देता लेकिन इनकी सूंघने और चखने की शक्ति कमाल होती है. ये चूहे मारने की दवा का स्वाद केवल थोड़ा सा चखकर हमेशा के लिए याद कर सकते है। 

4. चूहा उन जानवरों से एक है, जिन्हें सबसे पहले अंतरिक्ष  में भेजा गया. अंतरिक्ष में सबसे पहला चूहा 1961 में फ्रांस  ने भेजा था। 

5. English में चूहे को Mouse, Rat या Mice कहते है. Mouse संस्कृत के शब्द मस (mus) से बना है जिसका अर्थ होता है – चोर। 

6. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चूहों के गुणा होने की गति इतनी तीव्र है कि वे महज 18 महीनों में 2 लाख से ज्यादा वंशज पैदा कर सकते हैं. एक चूही साल में 15 बार 6 घंटे तक 500 चूहों के साथ संभोग कर सकती है. चूहें 3 से 4 महीने की उम्र में सेक्स के लायक हो जाते है। 

7. भारत के राजस्थान के बीकानेर में एक ‘Deshnoke‘ नाम की जगह है जहाँ ‘कर्णी माता‘ नाम का चूहों का मंदिर है इसमें 20,000 से ज्यादा चूहे हैं. यहाँ लोग प्रार्थना करने आते है और चूहों को अनाज और दूध खिलाते है। 

8. 19वीं शताब्दी में, लंदन में ‘Rat Baiting‘ खेल बहुत प्रसिद्ध था. इसमें सैंकडो चूहों के पीछे उन्हें मारने के लिए एक आदमी या कुत्ते को लगाया जाता था. इस खेल में ‘जैको‘ नाम के एक आदमी ने सन् 1862 में 5 मिनट 28 सैकेंड में 100 चूहें मारकर रिकाॅर्ड बनाया था। 

9. चूहा अगर 50 फीट यानि 5 मंजिला इमारत से भी कूद जाए तो भी उसे चोट नही लगेगी। 

10. बिल्ली और चूहों में एक खास बात ये होती है कि ये समु्ंद्र का पानी भी पी सकते हैं। 

11. चूहा बिना पानी के ऊँट से भी ज्यादा समय तक रह सकता है। 

12. यदि आप 1912, 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, या 1996 में पैदा हुए हो तो चीनी ज्योतिष के अनुसार, आप चूहे हैं। 

13. चूहों को पसीना नही आता. ये अपनी पूँछ में मौजूद रक्त वाहिकाओं को फैलाकर और सिकोड़कर शरीर का तापमान नियंत्रण करते है। 

14. वायरल बुखार से लेकर प्लेग तक लगभग 35 बीमारियों के लिए चूहें जिम्मेदार होते है। 

15. चूहों के पास नाभि होती है लेकिन पित्त की थैली नही होती और ये उल्टी भी नही कर सकते। 

16. दुनिया का सबसे बड़ा चूहा छोटे कुत्ते के आकार का है इसकी सिर से पूंछ तक की लंबाई 3 फीट है. और दुनिया के सबसे भारी चूहे का वजन लगभग 4 किलो है (ये दोनों अलग-अलग चूहे है। 

17. अगर चूहों को सिखाया जाए तो ये अपने नाम को याद रख सकते है और जमीन में दबी माइन्स को सूँघकर खोज सकते है। 

18. ‘Naked Mole‘ चूहे को दर्द नही होता और ये कैंसर का भी प्रतिरोधी है। 

19. कंगारू चूहे इतने रेगिस्तानी होते है कि बिना पानी की एक बूँद पीए पूरा जीवन गुजार सकते है। 

20. गुदगुदी करने पर केवल इंसान ही नहीं चूहे भी हँसते है. चूहे खुश होने पर अपनी आंखे कंपकपाते है। 

21. एक चूहे का दिल एक मिनट में औसतन 632 बार धड़कता है जबकि मनुष्यों का प्रति मिनट सिर्फ 60 से 100 बार। 

22. चूहे ध्वनि की गति से भी तेज़ अल्ट्रासॉनिक तरंगे पैदा करते हैं जिनकी तीव्रता 50 से 100 किलोहर्ट्ज़ के बीच होती है. इंसानों के कान इस तीव्रता की ध्वनि तरंगें नही सुन सकते हैं. जब इन तरंगों को इस लायक बनाया गया कि इंसान सुन सके, तो ये आवाजें सीटियों जैसी थी। 

23. 2011 के एक प्रयोग में चूहे के सामने चॉकलेट, चिप्स और पिंजरे में बन्द एक और चूहा पेश किया गया था, परिणाम सामने ये आया कि उसने पहले पिजरे में बंद चूहे  को आज़ाद कराया और फिर खाना भी साझा किया। 

24. कनाडा के शहर अल्बार्टा में एक भी चूहा नही है. इस शहर में हर साल लगभग 12 चूहे कही न कही से प्रवेश कर ही जाते है लेकिन वो प्रजनन करने से पहले ही विशेषज्ञों द्वारा मार दिए जाते है। 

📵'चूहे सभी चीजों को कुतरते क्यों है ?


चूहे के दाँत जीवनभर बढ़ते रहते है। हर साल 4-5 इंच बढ़ते है. इन्हें कंट्रोल करने के लिए चूहे अपने दांतो को पीसते रहते है और चीजों को कुतरते रहते है। ये तार, सीमेंट, लकड़ी, कपड़े, शीशे से लेकर ऐलुमिनियम तक को कुतर सकते है। अगर वो ऐसा नही करेंगे तो उनका दाँत उनके जबड़े के बाहर चला जाएगा, और फिर ये न अपना मुँह बंद कर पाएंगे और ना ही कुछ खा पाएंगे और फिर मर जाएंगे। 

📵'अगर हम दुनिया के सभी चूहे मार देते है तो क्या होगा ?


पहली बात तो ऐसा संभव ही नही है और अगर संभव हो भी जाता है तो ऐसा करने से वैज्ञानिकों को नए प्रयोग करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा, खासकर के ड्रग्स और दवाओं का प्रयोग। क्योंकि इन सबका प्रयोग चूहों पर ही किया जाता हैं। ऐसे जानवर जिनका मुख्य भोजन चूहा ही हैं, वो धीरे-धीरे विलुप्त हो जायेंगे,और कई ऐसे कचरे जिसको चूहा खत्म करता हैं, वो नही हो पायेगा।  बस यही होगा और कोई खास प्रभाव नही पड़ेगा। 

📵'Mouse और Rat में क्या अंतर होता है ?


वास्तव में Mouse और rats के बीच कोई साइंटिफिक या जेनेटिक अंतर नही होता हैं। बस इनके रूप और लक्षण अलग-अलग होते हैं।  जैसे:- rats बहुत सावधान होते हैं, ये कोई भी काम बहुत सावधानी के साथ करते हैं जबकि mouse बहुत उत्सुक होते हैं इनमें नए काम करने की इच्छा होती हैं।  rats के कान छोटे होते हैं, और इनके कानो पर घने बाल होते हैं जबकि mouse के कान बड़े और खड़े(खरगोश के जैसा) होते हैं और इनके कान पर हल्के-फुल्के बाल होते हैं। mouse का शरीर हल्का भूरा होता है और पूँछ घनी होता हैं जबकि rats का शरीर पूरी तरह से भूरा होता हैं और इसके पूँछ का सिर्फ शुरुआती हिस्सा घना होता हैं. rats का वज़न mouse की तुलना में ज्यादा होता हैं। mouse, rats की तुलना में ज्यादा तेज़ी से दौड़ते हैं। 

📵'हम मच्छरों और चूहों को जड़ से खत्म क्यों नही कर पा रहे ?


हम चूहों और मच्छरों को जड़ ने नही हटा सकते, क्योंकि ये कम समय में बहुत ज्यादा बच्चे पैदा करते है।  हम जितने समय में इन जीवों की आधी आबादी को खत्म करेंगे उस से बहुत कम समय में ये अपनी आबादी को दोगुना कर लेंगे। पूरी दुनिया में चूहों और मच्छरों की अनगणित आबादी है। जिन दवाओं से इनको मारा जाता हैं उन दवाओ से और भी जीवो को नुकसान होता हैं। जैसे, मच्छर मारने वाली दवा से मक्खी और मधुमक्खी भी मर जाते हैं और चूहे मारने वाले दवा से बहुत-सी चिड़िया और कुत्ते भी मर जाते हैं, तो ये भी संभव हैं कि चूहे और मच्छर को मारने के चक्कर में दूसरे ही जीव मर जाए और अगर हम अपने आस-पास के इलाके से इनको जड़ से खत्म भी कर दें तो ये घने जंगलों में तो रहेंगे ही.. हमारे पास अभी ऐसा टेक्नोलॉजी नही हैं जिस से हम इनको जड़ से खत्म कर दें। 

📵'वैज्ञानिक हमेशा चूहे पर प्रयोग क्यों करते है ?


वैज्ञानिक प्रयोगों में चूहा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया जानवर है। पहली बार रिसर्च में चूहे का इस्तेमाल 200 से अधिक साल पहले भोजन और ऑक्सीजन की कमी के कारण मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए किया गया था।  30 Nobel Prize विजेता भी लैब में चूहों का प्रयोग कर चुके है।  रिसर्च में इनके अधिक प्रयोग करने की वजह ये है कि ये किसी भी जगह के अनुसार खुद को बहुत जल्दी ढाल लेते है और इनके दिमाग की बनावट और काम करने का तरीका बिल्कुल इंसानों जैसा ही है। इसलिए जब भी किसी ड्रग या दवा आदि असर देखना हो तो इंसानो से पहले चूहों पर ही देख लिया जाता है। 

सूअर के बारे में रोचक तथ्य



        ●☞"सूअर के बारे में रोचक तथ्य "


सूअर.. ये शब्द किसी आदमी को नीचा, पागल, मंदबुद्धि दिखाने के लिए अक्सर प्रयोग होता आया है. और I am sure.. आपने भी किया होगा. लेकिन आपकी जानकारी  के लिए बता दे, कि सूअर आपकी सोच से कही ज्यादा स्मार्ट और साफ-सुथरा होता है। 

1. दुनिया में करीब 2 अरब सूअर है और इनमें से आधों का कत्ल हर साल मीट के लिए कर दिया जाता है। 

2. सबसे ज्यादा सूअर चीन में है, करीब 44 करोड़. 2nd नंबर पर अमेरिका है। 

3. हर साल 1 March को अमेरिका में “National Pig Day” के रूप में मनाया जाता है. इसकी शुरूआत सन् 1972 में की गई थी। 

4. क्या आपको लगता है सूअर धीमा भागता है ? एक सूअर 1 मिनट में 1000 फीट, यानि 11mile/hour की speed से दौड़ सकता है. भागते हुए सूअर का पीछा करना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि ये सीधा भागने की बजाय़ टेढा-मेढा भागता है। 

5. सूअरों से हमें चमड़ा, गोंद, चर्बी, खाद, इंसुलिन और 40 तरह की दवाईयाँ मिलती है। 

6. सूअर के बाल इतने टाईट होते है कि पेंट करने वाली ब्रुश इन्हीं की बनती है। 

7. हड्डी टूटने पर सूअर के घी की मालिश करने से बहुत जल्द ठीक हो जाती है। 

8. सूअर के पैर पर 4 ऊंगलियाँ होती है लेकिन ये सिर्फ 2 पर ही चलते है। 

9. चीनी राशि के 12 जानवरों में से सूअर आखिरी है. चीनी राशि के अनुसार सूअर भाग्य, ईमानदारी, खुशी और पागलपन को दर्शाता है। 

10. सबसे कम सूअर ‘अफगानिस्तान‘ देश में है, सिर्फ एक सूअर.. जिसका नाम है “Khanzir” जिसे यहाँ की राजधानी ‘काबुल‘ के चिड़ियाघर में रखा गया है। 

11. जितनी डेनमार्क देश की जनसंख्याँ है उससे दो गुना ज्यादा यहाँ पर सूअर है। 

12. इजरायल में यहूदी सुअर नही पाल सकते और फ्रांस  में सूअर का नाम नेपोलियन नही रख सकते. दोनों देशों में यह कानूनन जुर्म है। 

13. सूअरनी साल में 2 बार बच्चे पैदा करती है. इसका गर्भ 114 दिन (3 महीने 3 हफ्ते 3 दिन का) होता है और यह एक बार में 7 से 12 बच्चों को जन्म देती है। 

14. सूअर के पास पसीना छोड़ने वाली ग्रंथियाँ नही होती इसलिए यह गर्मियों में अपने शरीर के तापमान को ठंडा रखने के लिए कीचड़ में भिगोता है। 

15. सूअर किसी 3 साल के बच्चें और कुत्ते से ज्यादा समझदार होता है. समझदारों की सूची में ये चिम्पेंज़ी, डाॅल्फिन्स और हाथी के बाद चौथे नंबर पर आते है. आपको जानकर हैरानी होगी कि सूअर विडियो गेम भी खेल सकते है। 

16. सूअर की चीख की आवाज़ 115 decibels तक हो सकती है. ये एक सुपरसोनिक विमान (आवाज की गति से भी तेज चलने वाले विमान) से भी 3 decibels ज्यादा ही है. जबकि इंसान के कान 120 decibels तक की आवाज सुन सकते है। 

17. शरीर के आकार के हिसाब से सूअर के फेफड़े बहुत छोटे होते है। 

18. सूअर, इंसानो से ज्यादा तरह के स्वाद चख सकते है. इंसानों के पास 9000 जबकि सुअरों के पास 15000 स्वाद कलिकाएँ होती है। 

19. सूअर की त्वचा टैटू छापने के लिए बहुत अच्छी होती है, बिल्कुल हम इंसानों की तरह। 

20. एक बार जब चीन के वैज्ञानिकों ने सूअर और जेलिफ़िश का सेक्स करवाया तो एक ऐसे सूअर के बच्चे का जन्म हुआ जिसकी जीभ UV light में हरे रंग की चमकती है। 

21. सूअर आसमान की तरफ नही देख सकते, क्योंकि इनकी आंखे इनके सिर के किनारों पर होती है। 

22. दुनियाभर में “Pork“(सूअर का मांस) सबसे ज्यादा खाया जाने वाला मांस है. सूअर के मांस में किसी भी और फूड से 3 गुना ज्यादा thiamine होता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को ताकत्तवर बनाता है। 

23. खाने में सूअर के शरीर का सबसे स्वाटिष्ट हिस्सा उसके कंधे के पास वाला भाग होता है जिसे butt कहा जाता है। 

24. 10 इंच की लंबाई और 6 किलो वजन के साथ “Pygmy Hogs” दुनिया के सबसे छोटे सूअर है. जो अब केवल भारत में पाए जाते है और 150 से भी कम बचे हुए है। 

25. अभी तक के रिकाॅर्ड के अनुसार सबसे बड़ा सूअर  पौलेंड-चीन का “Big Bill” था. जिसका वजन करीब 1157 किलो और कंधे तक की ऊंचाई 5 फीट और लंबाई 9 फीट थी. इसकी 1933 में मौत हो गई, ये इतना बड़ा था कि चलते हुए इसका पेट धरती पर लगता था। 

🟥..6 अन्य Basic Facts....✍️


आज से करीब 5000 से 7000 साल पहले सूअरों को पालतू जानवर बनाया गया था। 

अंटार्कटिका को छोड़कर सूअर बाकी सभी महाद्वीपों पर पाए जाते है। 

सूअर एक दिन में 50 लीटर पानी पी सकते है। 

सूअर के 44 दांत होते है। 

सभी सूअरों की पूँछ घुंघराली नही होती। 

इंसानों की तरह, सूअर भी omnivores हैं, अर्थात वे पौधों और जानवर दोनों को खाते हैं। लेकिन कभी-कभी गंदगी भी खा जाते है। 

Trigonometry- Solution of Triangles

♦️Trigonometry- Solution of Triangles♦️


Sine rule: Sides of a triangle are proportional to the sine of the angles opposite to them. So, in ΔABC,  
sin A/a = sin B/b = sin C/c = 2Δ/abc.

This may also be written as (a/sin A) = (b/sin B) = (c/sin C)

Cosine rule: In any ΔABC, 
cos A = (b2 + c2 – a2) /2bc 

cos B = (a2 + c2 – b2)/2ac

cos C = (a2 + b2 - c2)/2ab

Trigonometric ratios of half-angles: 
sin A/2 = √[(s-b)(s-c)/bc]

sin B/2 = √[(s-c) (s-a)/ac]

sin C/2 = √[(s-a) (s-b)/ab]

cos A/2 = √s(s - a)/bc

cos B/2 = √s(s - b)/ac

cos C/2 = √s(s - c)/ab

tan A/2 = √[(s - b) (s - c)/s(s - a)]

tan B/2 = √[(s - c) (s - a)/s(s - b)]

tan C/2 = √[(s - a) (s - b)/s(s - c)]

Projection rule: In any ΔABC, 
a = b cos C + c cos B

b = c cos A + a cos C

c = a cos B + b cos A

Area of a triangle
If Δ denotes the area of the triangle ABC, then it can be calculated in any of the following forms:

Δ = 1/2 bc sin A = 1/2 ca sin B = 1/2 ab sin C

Δ = √s(s - a)(s – b)(s - c)

Δ = 1/2. (a2 sin B sin C)/ sin(B + C)

   = 1/2. (b2 sin C sin A)/ sin (C + A)

   = 1/2. (c2 sin A sin B)/ sin (A + B)

Semi-perimeter of the triangle

If S denotes the perimeter of the triangle ABC, then s = (a + b + c)/2

Napier’s analogy 
In any ΔABC,

tan [(B – C)/2] = (b – c)/(b + c) cot A/2

tan [(C – A) /2] = (c – a)/(c + a) cot B/2

tan [(A – B) /2] = (a – b)/(a + b) cot C/2

m-n theorem
Consider a triangle ABC where D is a point on side BC such that it divides the side BC in the ratio m: n, then as shown in the figure, the following results hold good:
Triangle ABC(m + n) cot θ = m cot α – n cot ß.

(m + n) cot θ = n cot B – m cot C.

 Apollonius theorem
In a triangle ABC, if AD is the median through A, then

AB2 + AC2 = 2(AD2 + BD2).

If the three sides say a, b and c of a triangle are given, then angle A is obtained with the help of the formula
tan A/2 = √(s - b) (s - c) / s(s - a) or cos A = b2 + c2 - a2 / 2bc.

Angles B and C can also be obtained in the same way.

If two sides b and c and the included angle A are given, then
tan (B – C) /2 = (b – c)/ (b + c) cot A/2

This gives the value of (B- C)/2.

Hence, using (B + C)/2 = 90o - A/2 along with the last equation both B and C can be evaluated. Now, the sides can be evaluated using the formula

a = b sin A/sin B or a2 = b2 + c2 – 2bc cosA.

If two sides b and c and the angle B (opposite to side b) are given, then using the following results, we can easily obtain the remaining elements
sin C = c/b sinB, A = 180o – (B + C) and b = b sin A/sinB